तृणमूल कांग्रेस अनिश्चितकाल के लिए कांग्रेस का इंतजार नहीं कर सकती : सुखेंदु

कहा-गठबंधन के लिए अन्य सभी दलों को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की तरफ से प्रस्ताव दिए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की है। वह एक छत के नीचे आकर आगे बढ़ना चाहते हैं या अकेले जाते हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:09 PM (IST)
तृणमूल कांग्रेस अनिश्चितकाल के लिए कांग्रेस का इंतजार नहीं कर सकती : सुखेंदु
लेकिन कोई जवाब नहीं आया या फिर किसी पक्ष की ओर से कोई पहल नहीं की गई।

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर राय ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों के तहत उनकी पार्टी कांग्रेस का अनिश्चितकाल के लिए इंतजार नहीं कर सकती। कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं सुष्मिता देव ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की।

सपर्क के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं आई

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सुखेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों से संपर्क किया है लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने कहा, गठबंधन के लिए अन्य सभी दलों को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष (ममता बनर्जी) की तरफ से प्रस्ताव दिए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की है।

शायद कांग्रेस आंतरिक मुद्दों पर व्यस्त

उन्होंने कहा, हमने छह महीने तक इंतजार किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया या फिर किसी पक्ष की ओर से कोई पहल नहीं की गई। इसलिए हम आगे बढ़ रहे हैं और अपना आधार मजबूत कर रहे हैं। शायद कांग्रेस अपने आंतरिक मुद्दों को लेकर बहुत व्यस्त है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निर्भर करता है कि वह एक छत के नीचे आकर आगे बढ़ना चाहते हैं या अकेले जाते हैं।

chat bot
आपका साथी