सुंदरवन में बाघ से लड़ कर मछुआरे ने बचाई जान

जागरण संवाददाता कोलकाता दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन अंतर्गत गोसाबा थाना क्षेत्र स्थित पीरखाली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 08:48 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 08:48 AM (IST)
सुंदरवन में बाघ से लड़ कर मछुआरे ने बचाई जान
सुंदरवन में बाघ से लड़ कर मछुआरे ने बचाई जान

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन अंतर्गत गोसाबा थाना क्षेत्र स्थित पीरखाली में शनिवार की सुबह अपनी जान बचाने के लिए 65 वर्षीय एक मछुआरा द्वारा बाघ से भिड़ जाने की घटना प्रकाश में आई है। हालांकि इस घटना में वह बुरी तरह घायल भी हो गया। उसकी पहचान यादव मंडल के रूप में हुई है। वह पाखिरालय का रहने वाला है। उसे गोसाबा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक विगत बुधवार को सुंदरवन के पाखिरालय से सात मछुआरों का एक दल पीरखाली जंगल में मछली-केकड़ा पकड़ने गया था। यादव भी उसी में शामिल था। पता चला है कि शुक्रवार की रात मछुआरों ने पीरखाली जंगल के खाड़ी में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। शनिवार की सुबह यादव जाल में फंसी मछलियां निकाल रहे थे। ऐसा करते हुए वह अपने साथियों के कुछ दूर हट गया। तभी घने जंगल से एक बाघ निकल कर आया और यादव पर टूट पड़ा। उसे अप ने जबड़े में दबोच लिया और वापस जंगल की ओर जाने की कोशिश करने लगा। तब यादव बाघ से छुटकारा पाने के लिए जद्दोजहद करने लगे। उधर, यादव को बाघ के जबड़े में देख साथी मछुआरे भी हरकत में आ गए और चारों ओर से घेर कर बाघ पर हमला कर दिया। चौतरफा हमले से बाघ घबड़ा गया और यादव को छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। जब तक यादव बुरी तरह जख्मी हो गए थे। साथियों की मदद से यादव को तुरंत गोसाबा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी