ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार: मामला दर्ज

ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है हैदराबाद के रहने वाले इन दोनों आरोपियों ने व्यवसायी को लाखों का चूना लगाया है। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज की गयी है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:19 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:19 AM (IST)
ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए लाखों की ठगी,  दो आरोपी गिरफ्तार: मामला दर्ज
ऑनलाइन ठगी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

 कोलकाता, राज्य ब्यूरो।  ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए महानगर व विभिन्न राज्यों के व्यवसायियों से संपर्क कर उनसे सामान खरीदकर लाखों की ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना शेक्सपियर सरणी थानांतर्गत चटर्जी इंटरनेशनल बिल्डिंग की है। अभियुक्तों के नाम जलालुद्दीन खान (47) और इब्राहिम शेख (30) हैं। दोनों ही महानगर में न्यू टाउन इलाके में रहते थे और मूलत: हैदराबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उनसे ठगी के सामान खरीदने वाले लोगों की पहचान की है। पुलिस की ओर से अभियुक्तों की निशानदेही पर कई जगहों पर छापामारी की गयी।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार गणेश चंद्र एवेन्यू स्थित एक कंप्यूटर दुकान के मालिक पारस जैन ने अभियुक्तों के खिलाफ शेक्सपियर सरणी थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस के अनुसार पारस ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले फोन कर अभियुक्तों ने उन्हें 25 लैपटॉप सप्लाई करने का ऑर्डर दिया था।

जालसाजों की बातों में आकर पारस ने उन्हें 15.50 लाख रुपये का 25 लैपटॉप सप्लाई कर दिया। आरोप है कि लैपटॉप देने के बाद जब पारस ने जलालुद्दीन और इब्राहिम से रुपये मांगे तो वे लोग बहाने बनाने लगे। आरोप है कि अभियुक्तों ने उसे फिर चेक दिया। जब पारस ने चेक बैंक में डाला तो बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी। 

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि अभियुक्तों ने पारस जैन के अलावा और भी कई लोगों को चूना लगाया है। पुलिस के अनुसार जलालुद्दीन और इब्राहिम ने पारस से खरीदे गए लैपटॉप को कम दाम पर किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दिया था।

 यही नहीं पारस के अलावा उन्होंने अहमदाबाद एक सरिया व्यवसायी से सरिया खरीदकर उसे पेमेंट नहीं किया। अभियुक्तों ने उक्त व्यवसायी को भी लाखों रुपये का चूना लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरिया व्यवसायी के पास से लिए गए सरिया को जालसाजों ने मानिकतल्ला सहित विभिन्न इलाकों में बेचा है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी