महाषष्ठी के दिन सड़क दुर्घटना में तीन भाइयों की मौत, पैदल जा रहे तीनों किशोरों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी

महाषष्ठी की सुबह सड़क हादसे में एक आदिवासी परिवार ने अपने तीन बेटों को खो दिया। घटना बीरभूम के अहमदपुर के धोबाजल की है। जहां तीनों किशोर पैदल जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में दो की घटनास्थल पर मौत हो गई

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 10:53 PM (IST)
महाषष्ठी के दिन सड़क दुर्घटना में तीन भाइयों की मौत, पैदल जा रहे तीनों किशोरों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी
महाषष्ठी के दिन सड़क दुर्घटना में तीन भाइयों की मौत

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : महाषष्ठी की सुबह सड़क हादसे में एक आदिवासी परिवार ने अपने तीन बेटों को खो दिया। घटना बीरभूम के अहमदपुर के धोबाजल की है। जहां तीनों किशोर पैदल जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल किशोर की अस्पताल में ले जाने पर मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए किशोरों के नाम राजेश टुडू (17), मनोज हेम्ब्रम (16) और रोहित बेसरा (13) हैं। तीनों अहमदपुर के धोबाजल गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक तीनोंं  भाई सुबह सिउड़ी-अहमदपुर राज्य मार्ग पर चल रहे थे। तभी पीछे से एक ट्रक आया और रोहित को पहले टक्कर मार दी। इसके बाद मनोज व राजेश टुडू को एक-एक करके टक्कर मार दी। दो की मौके पर ही मौत हो गई। एक को सिउड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन बेटों की अचानक मौत से परिवार में मातम छाया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रक पुरंदरपुर से अहमदपुर जा रहा था।

रोहित के दादा आलोक बेसरा ने कहा कि हम अपने पोते की मौत से सदमे में हैं। मैं सोच भी नहीं सकता था कि मेरे पोतों के साथ ऐसा होगा। मैंने पुलिस से कहा कि ट्रक के ड्राइवर को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सुबह सात बजे तीन किशोरों की मौत से अहमदपुर के धोबाजल क्षेत्र में कोहराम मच गया।

घटना के बाद भगोड़े ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सिउड़ी-अहमदपुर राज्य मार्ग को सुबह से ही जाम कर दिया है। पहले अहमदपुर चौकी की पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। तभी डीएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल वहां गया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, उनकी मांग एक ही है, घातक ट्रक चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए।

chat bot
आपका साथी