West Bengal: सतर्कता- दुर्गापूजा में केएलओ की गतिविधियों पर खास नजर रख रहा राज्य प्रशासन

बड़े पूजा पंडालों पर खास नजर रखी जा रही है। पूजा आयोजकों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया है। पूजा पंडालों के आसपास बड़ी संख्या में सादे पोशाक में पुलिसकर्मी भी तैनात किए जा रहे हैं।

By Priti JhaEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 12:41 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 12:41 PM (IST)
West Bengal: सतर्कता- दुर्गापूजा में केएलओ की गतिविधियों पर खास नजर रख रहा राज्य प्रशासन
बड़े पूजा पंडालों पर खास नजर रखी जा रही है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राज्य प्रशासन दुर्गापूजा के मद्देनजर कामतापुर लिबरेशन आर्गानाइजेशन (केएलओ) की गतिविधियों पर खास नजर रख रहा है। इस बाबत कूचबिहार व अलीपुरद्वार जिलों के थानों को विशेष तौर पर सतर्क रहने को कहा गया है, जहां एक समय केएलओ का बेहद प्रभाव हुआ करता था। बड़े पूजा पंडालों पर खास नजर रखी जा रही है। पूजा आयोजकों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया है। पूजा पंडालों के आसपास बड़ी संख्या में सादे पोशाक में पुलिसकर्मी भी तैनात किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि केएलओ के प्रमुख जीवन सिंह का कुछ दिन पहले धमकी भरा वीडियो संदेश जारी हुआ था, जिसके बाद से ही राज्य प्रशासन सतर्क है। केएलओ के पुराने सदस्यों को भी चिन्हित किया जा रहा है। गौरतलब है कि केएलओ के पुराने सदस्यों के जीवन सिंह के साथ गहरे संबंध बताए जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद राज्य प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। केएलओ के तालिबान के साथ संबंध है कि नहीं, इसे भी गहनता से खंगाला जा रहा है। 2002-2003 में केएलओ के कुछ सदस्यों के अफगानिस्तान जाकर तालिबान से प्रशिक्षण लेने की बात थी। 

chat bot
आपका साथी