पुलिसकर्मी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मानसिक अवसाद हो सकता है कारण

अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर एक पुलिसकर्मी ने खुदकशी कर ली है। मृतक का नाम तरुण मांडी है। तरुण मानसिक रूप से अवसाद में था।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 19 Jun 2019 12:56 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jun 2019 12:56 PM (IST)
पुलिसकर्मी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मानसिक अवसाद हो सकता है कारण
पुलिसकर्मी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मानसिक अवसाद हो सकता है कारण

जागरण संवाददाता, हावड़ा। अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर एक पुलिसकर्मी ने खुदकशी कर ली है। मृतक का नाम तरुण मांडी है। मंगलवार को प्रिजन वैन में अन्य साथियों संग लौट रहा था। इस दौरान यह वाकया हुआ। उक्त घटना मंगलवार की रात को द्वितीय हुगली ब्रिज के टोल प्लजा के पास हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तरुण रिजर्व पुलिस बल में बतौर कांस्टेबल कार्यरत था। मंगलवार को अपने सहयोगियों संग प्रिजन वैन में सवार था। द्वितीय हुगली ब्रिज के टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर अचानक उन्होंने अपना सर्विस रिवाल्वर निकाला और खुद को गोली मार ली। तुरंत उन्हें कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खुद को गोली मारने से पूर्व तरुण ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। प्राथमिक अनुमान के अनुसार तरुण मानसिक रूप से अवसाद में था। यही कारण है कि उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी