West Bengal : कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में बनेगा क्वारंटाइन सेंटर

कैब की मेडिकल कमेटी के डॉक्टरों ने की मदद की पेशकश कैब की मेडिकल कमेटी में शामिल डॉक्टरों ने स्टेडियम में खुलने जा रहे क्वारंटाइन सेंटर में चिकित्सकीय मदद की पेशकश की है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 02:24 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 02:24 PM (IST)
West Bengal : कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में बनेगा क्वारंटाइन सेंटर
West Bengal : कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में बनेगा क्वारंटाइन सेंटर

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) की मेडिकल कमेटी में शामिल डॉक्टरों ने ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खुलने जा रहे क्वारंटाइन सेंटर में चिकित्सकीय मदद की पेशकश की है। कैब के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने इसकी जानकारी देते हुए कहा-' हमारी मेडिकल कमेटी के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करना चाहते हैं। हम कोलकाता पुलिस को इससे अवगत कराएंगे।'

गौरतलब है कि कैब की मेडिकल कमेटी में महानगर के कई बड़े अस्पतालों के डॉक्टर शामिल हैं, जिनमें डॉक्टर आरिफ इकबाल, डॉक्टर वी लक्ष्मण, डॉक्टर एस बसु, डॉक्टर शुभाशीष गांगुली, डॉक्टर राणा चक्रवर्ती, डॉक्टर मनोज खन्ना और डॉक्टर एस गांगुली के नाम उल्लेखनीय हैं। डॉक्टर शांतिरंजन दासगुप्ता भी कैब को इस महामारी के समय अपने सुझाव देते आ रहे हैं। इस बीच कैब के संयुक्त सचिव देवब्रत दास ने मेडिकल कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप दे के साथ ईडन का दौरा कर वहां खुलने जा रहे क्वॉरंटाइन सेंटर के मद्देनजर ग्राउंड्समैन व स्टेडियम के अन्य कर्मचारियों के क्लब हाउस के पास रहने की व्यवस्था की। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) की मेडिकल कमेटी में शामिल डॉक्टरों ने ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खुलने जा रहे क्वारंटाइन सेंटर में चिकित्सकीय मदद की पेशकश की है।

कोरोना पॉजिटिव हुआ था बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का कर्मी

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की वजह से अब तक भारत में क्रिकेट शुरू नहीं हो पाया है। भारत सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) किसी भी तरह से खिलाड़ियों के स्वास्थ से समझौता नहीं करना चाहती, इसी वजह से इंडियन प्रीमियर लीग को भी आयोजित करने पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। पिछले  दिनों बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के एक कर्मी के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद ईडन गार्डेंस स्टेडियम को सात दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। 

कैब की तरफ से इसकी जानकारी दी गई थी। संक्रमित कर्मी  कैब के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का अस्थायी कर्मी था। इस दौरान कैब को सैनिटाइज किया गया।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी कैब मुख्यालय को सैनिटाइज किया गया था।

chat bot
आपका साथी