दुष्कर्म के आरोप के बाद नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बोले-बेगुनाही साबित करूंगा

भाजपा के दक्षिण कोलकाता के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सोमनाथ बंद्योपाध्याय पर शादी का वादा कर एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने आरोप लगा है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 06:58 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:58 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोप के बाद नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बोले-बेगुनाही साबित करूंगा
दुष्कर्म के आरोप के बाद नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बोले-बेगुनाही साबित करूंगा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: भाजपा के दक्षिण कोलकाता के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सोमनाथ बंद्योपाध्याय पर शादी का वादा कर एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने आरोप लगा है। उक्त शिक्षिका ने भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद शनिवार को सोमनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को अपना त्याग पत्र भेज दिया। सोमनाथ ने त्यागपत्र में लिखा है कि मैं अपनी बेगुनाही साबित करूंगा और दोबारा पार्टी की कमान संभालूंगा। 

उन्होंने अपने इस्तीफे में यह भी लिखा कि मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। चूंकि मैं पार्टी में हूं, इसलिए अब इस्तीफा दे रहा हूं, ताकि पार्टी की छवि धूमिल न हो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमनाथ का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है। शिकायतकर्ता भाजपा के शिक्षक संघ की नेता है। सोमनाथ ने आरोपों से इन्कार किया और कहा कि शिकायतकर्ता के खिलाफ वे मानहानि का मुकदमा करेंगे।

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की एक नेता ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर थाने में सोमनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर 2015 से 2017 के बीच उनके साथ कई बार शारीरिक संपर्क बनाया था। पुलिस ने दुष्कर्म की प्राथिमकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमनाथ को कुछ दिन पहले ही दक्षिण कोलकाता जिले का भाजपा ने अध्यक्ष बनाया था।

chat bot
आपका साथी