West Bengal: कोलकाता स्टेशन पर बंद है टैक्सी बूथ, वसूला जा रहा मनमाना किराया

कोलकाता स्टेशन की तस्वीर कुछ अलग है। यहां प्रीपेड टैक्सी बूथ तो है लेकिन लंबे समय से बंद है। इसकी वजह भी कोई सटीक ढंग से बता नहीं पाता है। टैक्सी बूथ न होने के कारण यात्रियों को मजबूरन मनमाना किराया देने को बाध्य होना पड़ता है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:25 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:25 AM (IST)
West Bengal: कोलकाता स्टेशन पर बंद है टैक्सी बूथ, वसूला जा रहा मनमाना किराया
कोलकाता स्टेशन पर बंद है टैक्सी बूथ

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। जैसे ही एक यात्री लंबी दूरी तय करके स्टेशन के बाहर पहुंचता है, वह प्रीपेड टैक्सी बूथ की खोज करता है। ऐसा इसलिए कि उसे पता है कि एकमात्र उसी जगह सही किराये की पर्ची उसे मिलेगी और ड्राइवर टैक्सी से उसे गंतव्य तक छोड़ेगा। हालांकि कोलकाता स्टेशन की तस्वीर कुछ अलग है। यहां प्रीपेड टैक्सी बूथ तो है, लेकिन लंबे समय से बंद है। इसकी वजह भी कोई सटीक ढंग से बता नहीं पाता है। टैक्सी बूथ न होने के कारण यात्रियों को मजबूरन मनमाना किराया देने को बाध्य होना पड़ता है।

करीब 500 टैक्सियां संचालित

प्रोग्रेसिव टैक्सी मेन्स यूनियन की ओर से मो.मजहरूल हक ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द प्री-पेड टैक्सी बूथ को शुरू किया जाए। इससे यात्रियों को काफी सुविधा हो सकेगी। इस स्टेशन से करीब 500 टैक्सियां संचालित की जाती हैं। हजारों लोगों की रोजी-रोटी निर्भर है। एक अन्य टैक्सी ड्राइवर ने कहा कि कोलकाता स्टेशन पर काफी कम ट्रेनें आती हैं। ऐसे में यात्री भी काफी कम मिलते हैं। कोलकाता स्टेशन के रेलवे सूत्रों की मानें तो कोविड काल से ही प्री-पेड टैक्सी बूथ को बंद करके रखा गया है। माना जा रहा है कि जल्द इसे खोलने के लिए पहल की जाएगी।

मनमाना रवैया से लोगों को परेशानी

एटक समर्थित ऐप कैब संगठन व वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि लंबे समय से कोलकाता स्टेशन पर टैक्सी बूथ बंद है। इसकी जानकारी हमें भी है। दरअसल वहां मनमाना रवैया है। जरूरत है कि वहां पर फिर से टैक्सी बूथ को खोला जाए। इस बारे में पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि प्रीपेड टैक्सी बूथ रेलवे के दायरे में नहीं है। हालांकि यात्रियों को किसी प्रकार से वाहन पकड़ने में कोई परेशानी नहीं होती है। 

chat bot
आपका साथी