46 फीसद लोगों ने काम के एवज में दी रिश्वत

पश्चिम बंगाल में कम से कम 46 फीसद लोगों ने काम के एवज में रिश्वत देने की बात को स्वीकार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 11:00 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 11:00 AM (IST)
46 फीसद लोगों ने काम के एवज में दी रिश्वत
46 फीसद लोगों ने काम के एवज में दी रिश्वत

जागरण संवाददाता, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कम से कम 46 फीसद लोगों ने काम के एवज में रिश्वत देने की बात को स्वीकार किया है। हाल में हुए एक सर्वेक्षण में इसका खुलासा हुआ है। इस सर्वेक्षण में भाग लेने वाले लोगों ने बताया कि पिछले 12 महीने में अपना काम करवाने के लिए उन्होंने रिश्वत दी है। शुक्रवार को इससे संबंधित रिपोर्ट जारी की गई है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हाल ही में देश भर में एक सर्वेक्षण हुआ था। यह सर्वेक्षण लोकल सर्किल्स और भ्रष्टाचार निरोधक इकाई 'ट्रासपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया' ने किया था। इसमें दावा किया गया है कि सर्वेक्षण में भाग लेने वाले राज्य के 2,500 लोगों में से 36 फीसद लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने काम कराने के लिए कई बार रिश्वत दी है। वहीं 10 फीसद लोगों ने एक या दो बार रिश्वत दी है। इंडिया करप्शन सर्वेक्षण 2019 की मानें तो बंगाल में पुलिस विभाग में सर्वाधिक भ्रष्टाचार पाया गया। इसके बाद नगर निगम का नंबर आता है। इनमें से लोकल सर्किल्स एक निजी संस्था है, जो सामाजिक मुद्दों को देखती है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा, नादिर गोदरेज और मारुती सुजुकी के अध्यक्ष आरसी भार्गव इसके सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी