टाला ब्रिज बंद होने से परेशान यात्रियों के लिए अब चलेंगे अतिरिक्त लांच

टाला ब्रिज बंद होने से परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए राज्य सरकार की ओर से सरकारी बस ऑटो और शटल के बाद अब अतिरिक्त लांच (स्टीमर) चलाने का फैसला किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 02:00 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 02:00 PM (IST)
टाला ब्रिज बंद होने से परेशान यात्रियों के लिए अब चलेंगे अतिरिक्त लांच
टाला ब्रिज बंद होने से परेशान यात्रियों के लिए अब चलेंगे अतिरिक्त लांच

जागरण संवाददाता, कोलकाता : टाला ब्रिज बंद होने से परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए राज्य सरकार की ओर से सरकारी बस, ऑटो और शटल के बाद अब अतिरिक्त लांच (स्टीमर) चलाने का फैसला किया गया है। बीटी रोड से सटे इलाकों में रहने वाले लोग लांच से नदी पार कर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसकी जानकारी परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी। परिवहन मंत्री ने समस्या से निपटने के लिए चक्र रेल, मेट्रो रेल और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उसमें निर्णय लिया गया कि डनलप की विभिन्न रूटों पर 34 सीटों वाली 50 मिनी बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल उक्त रूट पर 28 बसें चल रही हैं। एक नवंबर से डनलप से 100 शटल बस सर्विस शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा उक्त इलाके में ऑटो की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा श्यामबाजार से बैरकपुर तक मैजिक गाड़ी चलाने की भी योजना है। सड़क मार्ग ही नहीं, लांच की फेरी भी बढ़ाने का फैसला लिया गया। बरानगर कुठीघाट से फेयरली तक नाव की फेरी बढ़ाई जाएगी। फिलहाल उक्त रूट पर दो नाव चल रही हैं। सोमवार से अतिरिक्त चार नावें चलाई जाएंगी, जिनकी संख्या आगे चलकर 10 करने की योजना है। नाव सेवा सुबह आठ से रात आठ बजे तक की होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि टाला ब्रिज बंद होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए ही इतनी सारी योजनाएं बनाई गई है। सरकार के मास्टर प्लान की वाहन चालक अनदेखी न कर सके, इसकी निगरानी के लिए मोटर वेहिकल्स इंस्पेक्टर गश्त लगाएंगे। बेलगछिया ट्रैफिक ट्रेनिंग ऑफिस में इस तरह के 10 मोटर वेहिकल्स इंस्पेक्टरों की तैनाती की जाएगी।

chat bot
आपका साथी