बंगाल में आएगी त्रिपुरा जैसी आंधी : दिलीप

- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कारीगरों को प्रदान किए पहचान कार्ड जागरण संवाददाता कोलकाता महानग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 05:16 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 05:16 PM (IST)
बंगाल में आएगी त्रिपुरा जैसी आंधी : दिलीप
बंगाल में आएगी त्रिपुरा जैसी आंधी : दिलीप

- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कारीगरों को प्रदान किए पहचान कार्ड

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर स्थित कला कुंज सभागार में शनिवार को प्रदेश भाजपा कोऑपरेटिव सेल की ओर से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मानसिक रूप से असंतुलित करार देते हुए कहा कि इन दिनों ममता इतना घबरा गई हैं कि मीडिया के कैमरे तले वो क्या बोल जा रही हैं, उन्हें खुद भी पता नहीं होता। खैर, उनकी स्थिति हम समझ सकते हैं। क्योंकि अब उन्हें भी इस बात का अंदाजा हो चुका है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनके गुंडा व सिंडिकेट तंत्र का खात्मा होने जा रहा है। एक समय था जब लोग भाजपा का झंडा थामने से डरा करते थे। लेकिन आज पूरे राज्य में जहां देखो वहीं भगवा लहरा रहा है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल को शराबी और शहीदों में फर्क समझ में नहीं आता। तभी तो शराब पीकर मरने वालों को मिलने वाली रकम के बराबर पुलवामा के शहीदों को आर्थिक मदद की घोषणा की गई। राज्य में भाजपा को रोकने की कई कोशिश की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा तक को अनुमति नहीं दी गई। राज्यवासी भी अब सब समझ रहे हैं। यहां भी त्रिपुरा की तरह आंधी आने वाली है। संभलने का मौके नहीं मिलेगा। आगे उन्होंने कोऑपरेटिव व स्वरोजगार पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिसको देखते हुए भाजपा सक्रिय तरीके से काम में जुट गई है। इस अवसर पर उन्होंने कई शिल्पकारों व कारीगरों को पहचान कार्ड प्रदान किया। गौर हो कि राज्य भाजपा की ओर से अभी तक कुल एक लाख 37 हजार पहचान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिसके सीधा लाभ श्रमिकों को मिल रहा है। इसके इतर, प्रदेश भाजपा कोऑपरेटिव सेल के संयोजक कनाई लाल भंट्टाचार्य व सह संयोजक निशीथ दत्ता ने भी विस्तार से कोऑपरेटिव के फायदे व भविष्य पर अपनी बातें रखीं। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर स्वामी परमानंद जी महाराज उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी