दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए कोलकाता पुलिस की विशेष व्यवस्था, 18 तक 3,000 दुर्गा मूर्तियों का होगा विसर्जन

Durga Idol Immersion Kolkata कोलकाता नगर निगम ने शहर के 24 घाटों पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बड़े इंतजाम किए हैं। 3000 दुर्गा मूर्तियों को शुक्रवार से 18 अक्टूबर के बीच विसर्जित किया जा सकता। विसर्जन के दौरान या उससे मूर्तियों का प्रदर्शन नहीं होगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:54 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:03 AM (IST)
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए कोलकाता पुलिस की विशेष व्यवस्था, 18 तक 3,000 दुर्गा मूर्तियों का होगा विसर्जन
कोलकाता की 3,000 दुर्गा मूर्तियों को शुक्रवार से

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम ने कोविड-19 और सुरक्षा प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए शहर के निर्धारित 24 घाटों पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बड़े इंतजाम किए हैं। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक निर्देश के अनुसार, कोलकाता की 3,000 दुर्गा मूर्तियों को शुक्रवार से 18 अक्टूबर के बीच 24 घाटों में विसर्जित किया जा सकता है, जिनमें मुख्य रूप से बाबूघाट, सरबामोंगला और अहिरीटोला स्थित घाट हैं।

घाटों के बगल में बना कृत्रिम कुंड

विसर्जन के दौरान प्रदूषण को रोकने के लिए भी नगर निकाय ने उपाय किए हैं। इसने घाटों के बगल में एक कृत्रिम कुंड बनाया है और मूर्तियों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा ताकि मिट्टी और अन्य पदार्थ नदी के पानी को प्रदूषित न करें। ढांचों को तत्काल डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने की व्यवस्था भी की गई है। फूलों जैसे अन्य पदार्थों को भी एकत्र कर अलग स्थान पर भेज दिया जाएगा।

जुलूस या मूर्तियों का प्रदर्शन नहीं

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कोविड की स्थिति को देखते हुए, सभी आयोजकों को पंडालों से सीधे घाटों पर आने के लिए कहा गया है। विसर्जन के दौरान या उससे पहले कोई जुलूस या मूर्तियों का प्रदर्शन नहीं होगा। आयोजकों को कोविड प्रतिबंधों का पालन करने के लिए कहा गया है। केवल तीन व्यक्तियों को घाट में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी उन्होंने कहा, उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी द्वारा सभी घाटों की देखरेख की जाएगी। हुगली नदी की ओर जाने वाली सड़कों पर वरिष्ठ स्तर के अधिकारी होंगे। गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए घाटों के बगल में वॉच टावरों का निर्माण किया गया है। विसर्जन के दौरान हम लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा कोलकाता पुलिस ने नदी यातायात पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को भी किसी भी तरह की घटना के लिए तैयार रहने को कहा है।

chat bot
आपका साथी