सौरव ने रिद्धिमान को बताया सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गागुली ने रिद्धिमान साहा को भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया है।

By Edited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 07:36 PM (IST)
सौरव ने रिद्धिमान को बताया सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर
सौरव ने रिद्धिमान को बताया सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर
खेल संवाददाता, कोलकाता : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गागुली ने रिद्धिमान साहा को भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया है। गागुली ने कहा-'मुझे लगता है कि पिछले पांच से 10 वर्ष तक रिद्धिमान साहा देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर रहे हैं।' गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी को सर्वश्रेष्ठ भारतीय विकेटकीपर बताया जाता रहा है। सौरव के इस बयान ने नई चर्चा को जन्म दे दिया है। रिद्धिमान इस समय कंधे की चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं। धौनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रिद्धिमान साहा ही टेस्ट टीम में पहली पसंद रहे हैं। गागुली ने कहा-'कंधे की चोट की वजह से साहा फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं लेकिन पिछले 10 वर्षो में उन्होंने शानदार विकेटकीपिंग की है। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे।'
chat bot
आपका साथी