West Bengal Politics:मुकुल रॉय पर बोले दिलीप घोष, कटमनी पार्टी से आए लोगों के लिए भाजपा में रहना मुश्किल

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे मुकुल रॉय के मामले पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा। वे लोग जो एक ऐसी पार्टी से आए थे जहां कट मनी (कमीशन) और सिंडिकेट का राज चलता है उनके लिए भाजपा में रहना मुश्किल है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:25 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:25 PM (IST)
West Bengal Politics:मुकुल रॉय पर बोले दिलीप घोष, कटमनी पार्टी से आए लोगों के लिए भाजपा में रहना मुश्किल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने फिर दोहराया, मुकुल के भाजपा छोड़कर जाने से कोई असर नहीं पड़ेगा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे मुकुल रॉय के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापस लौटने के मामले पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को एक बार फिर उन पर निशाना साधा। ‌मुकुल की घर वापसी के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा कि वे लोग जो एक ऐसी पार्टी से आए थे, जहां कट मनी (कमीशन) और सिंडिकेट का राज चलता है, उनके लिए भाजपा में रहना मुश्किल है। उन्होंने साथ ही दोहराया कि उनके (मुकुल) भाजपा छोड़कर जाने से कोई असर नहीं पड़ेगा। पार्टी के लिए नो प्रॉफिट नो लॉस की स्थिति है।

उल्लेखनीय है कि मुकुल रॉय ने शुक्रवार को भाजपा को जोरदार झटका देते हुए अपने पुत्र शुभ्रांशु के साथ अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापस ज्वॉइन कर ली।‌ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने वापसी पर उनका स्वागत किया। मुकुल रॉय के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही भाजपा नेता उनके खिलाफ हमलावर हैं।

दिलीप घोष ने कहा था कि उनके जाने से पार्टी संगठन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर, राज्य में चुनाव नतीजों के बाद से जारी हिंसा को लेकर दिलीप घोष ने शनिवार को एक बार फिर ममता सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां तक कि सांसद व विधायक तक सुरक्षित नहीं है। ‌ घोष ने जलपाईगुड़ी से भाजपा सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय के ऊपर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए तृणमूल कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उल्लेखनीय है कि अज्ञात लोगों ने शुक्रवार शाम को भाजपा सांसद पर हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए। रॉय का आरोप है कि 'टीएमसी के गुंडों ने उनपर हमला किया।

chat bot
आपका साथी