Coronavirus: पश्चिम बंगाल में दूसरे कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि, उसके 2 साथी भी कोरोना से संक्रमित

Corona positive in West Bengal पश्चिम बंगाल में भी दूसरे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है वह 13 मार्च को लंदन से लौटा था। उसके दो साथी भी कोरोना पॉजिटिव बताये जा रहे हैं।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 12:00 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 12:00 PM (IST)
Coronavirus: पश्चिम बंगाल में दूसरे कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि, उसके 2 साथी भी कोरोना से संक्रमित
Coronavirus: पश्चिम बंगाल में दूसरे कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि, उसके 2 साथी भी कोरोना से संक्रमित

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। पश्चिम बंगाल में लंदन से कोलकाता लौटे एक और युवक के शरीर में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। यह राज्य में कोरोना का दूसरा पॉजिटिव केस है। वह 13 मार्च को लंदन से दिल्ली होते हुए कोलकाता लौटा था। उसके 2 साथी भी कोरोना से संक्रमित हैं। इसमें एक छत्तीसगढ़ का  तथा दूसरा पंजाब का रहने वाला है।

कोलकाता के बालीगंज का रहने वाला 22 वर्षीय युवक 13 मार्च को लंदन से कोलकाता लौटने के बाद घर में आइसोलेशन में था। 16 मार्च को उसमें कोरोना के लक्षण देखे गए। इसके बाद 17 मार्च को  उसे बेलेघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरीर के नमूने नाइसेड भेजे गए जहां कोरोना का संक्रमण पाया गया। कल रात इसकी रिपोर्ट आई। संक्रमित युवक का संयुक्त परिवार है जिसमें 11 सदस्य हैं।

इनमें सभी को कोलकाता के राजारहाट स्थित चितरंजन कैंसर अस्पताल में क्वॉरेंटाइन में रखने का फैसला किया गया है। युवक के 2 साथी भी कोरोना से संक्रमित हैं। इसमें एक छत्तीसगढ़ का तथा दूसरा पंजाब का रहने वाला है। युवक के साथ और कौन-कौन लंदन से लौटे थे उसके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बंगाल में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस मिला था। वह युवक भी लंदन से कोलकाता लौटा था। हालांकि उसके शरीर में कोई लक्षण नहीं थे। गत मंगलवार शाम को उसे  बेलेघाटा आईडी अस्पताल में क्वॉरेंटाइन में रखा गया। युवक इंग्लैंड में रहता है, जहां वह कुछ दिन पहले एक पार्टी में शामिल हुआ था।

यह संदेह है कि उसके शरीर में कोरोना का संक्रमण वही हो गया था। उसके शरीर में कोई लक्षण नहीं होने के कारण, उसे इसके बारे में कुछ भी समझ नहीं आया और वह कोलकाता लौट आया। यहां आने पर बाद में उसके शरीर में कुछ लक्षण विकसित होने पर उसे बेलेघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरीर के नमूने नाइसेड भेजे गए जहां कोरोना का संक्रमण  पाया गया। कोलकाता आने के बाद उसके माता-पिता और ड्राइवर उसके संपर्क में आए। हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।

chat bot
आपका साथी