बंगाल में ऑड-इवेन फॉर्मूले पर स्कूलों में होगी पढ़ाई, चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी कक्षाएं

बंगाल में अब ऑड-इवेन फॉर्मूले पर पढ़ाई होगी। इस संबंध में राज्य के मध्य शिक्षा पर्षद की ओर से विज्ञप्ति जारी की गयी है। कक्षा 10वीं और 12 वीं की पढ़ाई सोमवार बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 10:05 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 10:05 AM (IST)
बंगाल में ऑड-इवेन फॉर्मूले पर स्कूलों में होगी पढ़ाई, चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी कक्षाएं
राज्य में ऑड-इवेन फॉर्मूले पर पढ़ाई होगी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राज्य में कोरोना काल के बाद सभी स्कूल खुल गए है। फिलहाल कक्षा 9वीं से लेकर 12 वीं तक की पढ़ाई स्कूलों हो रही है। ऐसे में स्कूलों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए राज्य के शिक्षा विभाग से नए कदम उठाए गए। सूत्रों के अनुसार अब राज्य में ऑड-इवेन फॉर्मूले पर पढ़ाई होगी। सूत्रों के अनुसार कक्षा 10वीं और 12 वीं की पढ़ाई सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं की क्लास मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10.50 बजे से साम 4.30 बजे तक होगी। शनिवार को कोई भी क्लास नहीं होगी। इस संबंध में राज्य के मध्य शिक्षा पर्षद की ओर से विज्ञप्ति जारी की गयी है।

बंगाल में करीब 20 महीने के लंबे अंतराल के बाद 16 से स्कूल-कालेज फिर से खुल गए। फिलहाल नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू की गई हैं। राज्य सरकार की योजना स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से कक्षाएं शुरू करने की है। कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। स्कूल-कालेज के गेट पर विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। कुछ स्कूल-कालेजों में थर्मल चेकिंग भी की जा रही है। कक्षा में विद्यार्थी मास्क पहनकर बैठ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी