सत्यजीव गुप्त बने कोलकाता के पहले साइकिल मेयर

जागरण संवाददाता कोलकाता शहर में साइकिल लेन होगी और यहां हर शख्स शहर को प्रदूषण मुक्त करने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:03 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 11:03 AM (IST)
सत्यजीव गुप्त बने कोलकाता
के पहले साइकिल मेयर
सत्यजीव गुप्त बने कोलकाता के पहले साइकिल मेयर

जागरण संवाददाता, कोलकाता : शहर में साइकिल लेन होगी और यहां हर शख्स शहर को प्रदूषण मुक्त करने को साइकिल की सवार करेगा। कोलकाता को प्रदूषण मुक्त करने अपने सपनों को साकार करने में लगे कोलकाता के पहले साइकिल मेयर सत्यजीव गुप्त वैसे तो पेशेवर फोटोग्राफर व वृत्तचित्र निर्माता हैं। लेकिन इनके पर्यावरण प्रेम को देखते हुए हाल ही में नीदरलैंड की एक स्वयंसेवी संगठन ने उन्हें साइकिल मेयर की उपाधि से सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक सत्यजीव कई वषरें से कोलकाता साइकिल सोसायटी के सदस्य हैं और यह संगठन मुख्य रूप से शहर में पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता फैलाने का काम करता है। हाल ही में नीदरलैंड के एम्सटर्डम में एक स्वयंसेवी संगठन द्वारा सत्यजीव गुप्त को साइकिल मेयर की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

chat bot
आपका साथी