West Bengal Politics : बदले की राजनीति कर रही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस : सुवेंदु अधिकारी

सीबीआइ हिंसा पीड़ित भाजपा समर्थकों के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी। भाजपा जल्द ही चार दिनों के लिए नंदीग्राम की रैली करेगी। उन दिनों किसी भी बाहरी व्यक्ति को क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व हमें डरा नहीं सकता।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:18 PM (IST)
West Bengal Politics : बदले की राजनीति कर रही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस : सुवेंदु अधिकारी
टीएमसी के अत्याचारों और पुलिस की निष्क्रियता का विरोध करने के लिए समूह बनाएंगे।

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा के खिलाफ बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि वह इसमें शामिल नहीं हो सकती क्योंकि उन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था। उन्होंने कहा कि सीबीआइ भाजपा के उन समर्थकों के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी, जिन पर राज्य चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस द्वारा कथित रूप से बेरहमी से हमला किया गया था।

भाजपा जल्द ही चार दिनों के लिए नंदीग्राम की रैली करेगी

नंदीग्राम के गोपालचक में एक महिला का यौन शोषण किया गया और इसके पीछे जो लोग हैं उन्हें सीबीआइ पकड़ेगी। अधिकारी ने कहा कि भाजपा जल्द ही चार दिनों के लिए नंदीग्राम की रैली करेगी। उन दिनों किसी भी बाहरी व्यक्ति को क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम तृणमूल कांग्रेस के अत्याचारों और पुलिस की निष्क्रियता का विरोध करने के लिए समूह बनाएंगे। तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व हमें डरा नहीं सकता।

ममता की मुंबई यात्रा पर कसा तंज

-उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दो दिवसीय मुंबई यात्रा का उल्लेख किया, जो मंगलवार से शुरू हुई, और कहा कि मुख्यमंत्री सरकारी खजाने के पैसे पर ऐसी यात्राओं पर जाती हैं, जिसका कोई नतीजा नहीं निकलता। राज्य विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के उपनेता तापस राय ने कहा कि अधिकारी ध्यान आकर्षित करने के लिए बेबुनियाद बयान दे रहे हैं क्योंकि भाजपा में उनकी स्थिति सुरक्षित नहीं है और उन्हें भगवा में पार्टी के पुराने नेताओं का विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी