बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने टटोली नब्ज

मिशन बंगाल- बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का फोकस बढ़ गया है। एक साल में चौथी बार 22 सितंबर को कोलकाता के दौरे पर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लगातार दूसरे दिन संघ प्रमुख ने कोलकाता में की बैठक। राज्य में संघ के विस्तार को लेकर दिशा- निर्देश दिए।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:47 PM (IST)
बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने टटोली नब्ज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बंगाल के हालात व संगठन की स्थिति की चर्चा कर नब्ज टटोली।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : चुनावी राज्यों में शुमार बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का फोकस बढ़ गया है। एक साल में चौथी बार 22 सितंबर को कोलकाता के दौरे पर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को यहां संघ व उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने बंगाल के हालात व संगठन की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा कर उनकी नब्ज टटोली। 

विभिन्न जिलों व ग्रामीण इलाकों में संगठन व उसके कार्यों के बारे में जानकारी ली

संघ के सूत्रों ने बताया कि भागवत ने इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों व ग्रामीण इलाकों में संगठन व उसके कार्यों के बारे में जानकारी ली। ‌संघ प्रमुख ने पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा- निर्देश भी दिए।‌ 

संघ के कार्यों व अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने पर जोर दिया

सूत्रों का कहना है कि भागवत ने संघ के कार्यों व उसके उद्देश्य के बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताने व संगठन के साथ उन्हें जोड़ने पर जोर दिया। बुधवार को भी उन्होंने बंगाल के कुछ वरिष्ठ संघ प्रचारकों के साथ बैठक कर उनसे राज्य के हालात व संगठन के बारे में जानकारी ली थी। 

एक साल में भागवत का बंगाल का यह चौथा दौरा, जमीन मजबूत करने की कवायद

दरअसल, बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में माना जा रहा है कि संघ भाजपा के लिए अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गया है। एक साल के भीतर भागवत का यह बंगाल का चौथा दौरा है। 

ओडिशा में भागवत संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की चर्चा करेंगे

जानकारी के मुताबिक, बंगाल के तीन दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार सुबह भागवत ओडिशा के लिए रवाना होंगे। ओडिशा में भी भागवत संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वहां संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे।

chat bot
आपका साथी