रवींद्र सरोवर में छठ पूजा पर लगी पाबंदी

महानगर के रवींद्र सरोवर में छठ पूजा समेत सभी धार्मिक व सामाजिक आयोजन पर पाबंदी लगा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:46 AM (IST)
रवींद्र सरोवर में छठ पूजा पर लगी पाबंदी
रवींद्र सरोवर में छठ पूजा पर लगी पाबंदी

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर के रवींद्र सरोवर में छठ पूजा समेत सभी धार्मिक व सामाजिक आयोजन पर पाबंदी लगा दी गई है। नजरुल मंच में आयोजित एक कार्यक्रम में कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण (केएमडीए) की तरफ से यह निर्देश दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए केएमडीए के अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय जलाशय के रूप में पहचाने जाने वाले रवींद्र सरोवर को बचाने के लिए पूर्व कोलकाता के नोनाडागा और दक्षिण कोलकाता के पाटुली में दो बड़े कृत्रिम जलाशयों का नवीकरण किया गया है। इसके साथ ही छठ पूजा के लिए यहा घाट भी बनाए गए हैं। आने वाले दिनों में सभी सामाजिक, धार्मिक अनुष्ठान इन्हीं दो जलाशय के घाटों पर आयोजित किए जाएंगे। जलाशय क्रमश : दो और तीन एकड़ में फैले हुए हैं। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के लिए वहां प्रकाश की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में छठ पूजा समेत सभी प्रकार के सामाजिक और धार्मिक आयोजन इन दोनों जलाशयों में किए जाएंगे। गौरतलब है कि 1920 में कलकत्ता इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा निर्मित रवींद्र सरोवर की रक्षा के लिए लंबे समय तक आंदोलन चला था। इसे लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण को भी कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसके बाद प्राधिकरण ने पर्यावरण संरक्षण के लिए रवींद्र सरोवर व उसके आसपास मौजूद सभी पेड़ों की रक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार को सौंपी थी। इसी दिशानिर्देश के मद्देनजर राज्य के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया गया है।

chat bot
आपका साथी