Ram Mandir Bhoomi Pujan : बंगाल में भी अब रामराज्य स्थापित करने का समय आ गया है : राज्यपाल

अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार शाम में राजभवन में घी के दीए जलाकर जश्न मनाया।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 11:06 PM (IST)
Ram Mandir Bhoomi Pujan : बंगाल में भी अब रामराज्य स्थापित करने का समय आ गया है : राज्यपाल
Ram Mandir Bhoomi Pujan : बंगाल में भी अब रामराज्य स्थापित करने का समय आ गया है : राज्यपाल

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार शाम में राजभवन में घी के दीए जलाकर जश्न मनाया। दीप प्रज्वलित करने के बाद इस मौके पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है और हर भारतीय के लिए गर्व व सम्मान का क्षण है। 500 साल की तपस्या के बाद कानून के दायरे में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। राज्यपाल ने इस दौरान ममता बनर्जी सरकार पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी अब रामराज्य स्थापित करने का समय आ गया है। 

संविधान व कानून के दायरे में रह कोई कार्य करें : धनखड़

राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों को भी नसीहत देते हुए कहा कि वे संविधान व कानून को मानते हुए कार्य करें। राजनीति में उनकी संलिप्तता लोकतंत्र के लिए खतरा है। राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि राजनीति करना आपका काम नहीं है। आप राजनीति से दूर रहें। इसी में राज्य की भलाई है। अगर कोई राजनीतिक नेता कोई आदेश देता भी है, तो संविधान व कानून के दायरे में रहकर कोई कार्य करें। ऐसा ना हो कि राजनीति से प्रेरित होकर कोई कदम उठायें।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए निष्पक्ष रूप से कार्य करना होगा

उन्होंने कहा कि पुलिस को संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निष्पक्ष रूप से कार्य करना होगा। गौरतलब है कि राज्यपाल धनखड़ इससे पहले भी पुलिस के कार्यों पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि बंगाल में पुलिस राज चल रहा है। इसके साथ ही राज्यपाल ने कहा कि एक वर्ष पहले 5 अगस्त के ही दिन जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया गया था और 'एक देश, एक संविधान' का सपना साकार हुआ था।

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया

उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि बंगाल के इस बेटे ने धारा 370 के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। आखिरकार डॉक्टर मुखर्जी का सपना साकार हुआ और पिछले साल इस कानून को निरस्त कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आधारशिला रखी।

chat bot
आपका साथी