राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव की कार में तोड़फोड़, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया सुष्मिता देव पर हमला करने का आरोप

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव पर शुक्रवार को त्रिपुरा में हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सुष्मिता देव की कार में तोड़फोड़ की गई। हमले में वह घायल हो गई हैं और उनके साथ निजी फर्म के कुछ कर्मचारी भी घायल हो गए हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:57 PM (IST)
राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव की कार में तोड़फोड़, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया सुष्मिता देव पर हमला करने का आरोप
सुष्मिता देव ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा का हाथ है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव पर शुक्रवार को त्रिपुरा में हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सुष्मिता देव की कार में तोड़फोड़ की गई। हमले में वह घायल हो गई हैं और उनके साथ राजनीतिक अभियानों में मदद करने वाली एक निजी फर्म के कुछ कर्मचारी भी घायल हो गए हैं। सुष्मिता देव ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा का हाथ है। टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए न्याय की मांग की है।

राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव का कहना है कि जब यह हमला हुआ तो वो पालिटिकल पब्लिक रिलेशंस व सलाहकार फर्म इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी (आइ-पैक) के कर्मचारी के साथ थीं। इसलिए इस हमले में वो लोग भी घायल हो गए हैं। टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सांसद सुष्मिता की क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

वीडियो को शेयर कर टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने ट्वीट किया कि त्रिपुरा की जनता इस बर्बर हमले का जवाब जरूर देगी। पुलिस को तमाशा देखना बंद कर कार्रवाई करनी चाहिए। कानून-व्यवस्था का इस तरह का पतन अस्वीकार्य है। हमें इंसाफ चाहिए। भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी