Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समर्थकों ने बनाया किसान मोर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का असर संगठन के कामकाज पर पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया वसुंधरा और उनके समर्थकों को संगठनात्मक गतिविधियों से दरकिनार करने में जुटे हैं।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:21 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:49 AM (IST)
Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समर्थकों ने बनाया किसान मोर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समर्थकों ने बनाया किसान मोर्चा

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की आपसी खींचतान खत्म होने के स्थान पर बढ़ती जा रही है। प्रदेश नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का असर संगठन के कामकाज पर पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया वसुंधरा और उनके समर्थकों को संगठनात्मक गतिविधियों से दरकिनार करने में जुटे हैं।

इसी के चलते वसुंधरा समर्थकों ने अपनी समानांतर गतिविधियां चला रखी है। इसी के तहत वसुंधरा किसान मोर्चा बनाया गया है। मोर्चे की जिला स्तर तक इकाईयां गठित की जा रही है। शनिवार को भाजपा के गढ़ कोटा में नियुक्तियां की गई। किसानों को वसुंधरा के साथ जोड़े रखने के लिए मोर्चा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने की तैयारी कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान राज्य भाजपा ने सेवा सप्ताह आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद की थी। इसी के समानांतर पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों ने वसुंधरा रसोई का जिला स्तर पर संचालन किया था। इसके संयोजक रतन राठौड़ ने कहा की जिला स्तर पर वसुंधरा रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। 

chat bot
आपका साथी