कवि शंख घोष की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता कोलकाता कवि शंख घोष की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को उन्हें मुक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:20 AM (IST)
कवि शंख घोष की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
कवि शंख घोष की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, कोलकाता : कवि शंख घोष की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को उन्हें मुकुंदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन कर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उन्हें देखने को अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 87 वर्षीय कवि घोष पिछले कई सालों से उम्र संबंधी शारीरिक समस्याओं से पीड़ित हैं। वहीं मंगलवार को तबीयत अधिक खराब होने की सूरत में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शख घोष पिछले कुछ दिनों से श्वसन संक्रमण से पीड़ित थे। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। साथ ही उन्हें विशेष चिकित्सा दल के निगरानी में रखा गया है। बता दें कि कवि घोष हमेशा मुखर हो लिखते रहे हैं। वह डॉक्टरों पर हमले से लेकर शिक्षकों की भूख हड़ताल जैसे कई मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी