West Bengal: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलाया प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक कचरा संग्रह अभियान

हुल्लाडेक रिसाइक्लिंग ने देश भर से 20 लाख किलोग्राम से अधिक इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल कचरे को एकत्र और पुनर्चक्रित किया है। हुल्लाडेक का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और रिसाइकलिंग के बारे में जागरूकता फैलाना है साथ ही त्रुटि मुक्त स्टेकहोल्डर फ्रेंडली नेटवर्क स्थापित करना है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 08:55 AM (IST)
West Bengal: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलाया प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक कचरा संग्रह अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलाया प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक कचरा संग्रह अभियान

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। रीसाइक्लिंग और पर्यावरण स्थिरता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अपने मिशन पर आगे बढ़ते हुए, कोलकाता स्थित ई-कचरा और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन कंपनी हुल्लाडेक रिसाइकिलिंग ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "क्या आपके घर हुल्लादेक वाला आता है?" विषय के तहत एक संग्रह अभियान का आयोजन किया।

इस अभियान के तहत हुल्लादेक रीसाइक्लिंग ने शहर में घर-घर जा के रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने लिए प्लास्टिक और ई-कचरा दोनों एकत्र किया। इसका उद्देश्य विश्व पर्यावरण दिवस पर आज के जीवन में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना था। हुल्लाडेक ई-कचरे और प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान के महत्व पर संदेश के साथ शहर भर के घरों तक पंहुचा और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में मदद करने पर जागरूकता पैदा की।

हुल्लाडेक रिसाइकलिंग के संस्थापक नंदन मल ने कहा कि हुल्लाडेक रीसाइक्लिंग पूर्वी भारत की पहल है, जो कचरे के संग्रह और निपटान के उचित चैनल स्थापित करके इस दुनिया को एक हरियाली वाली जगह बनाती है। एक महीने में घरों से 150 से अधिक पिकअप के साथ, हुल्लाडेक का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक रिसाइकिलिंग की आदत डालने का है।

हुल्लाडेक रिसाइक्लिंग ने देश भर से 20 लाख किलोग्राम से अधिक इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल कचरे को एकत्र और पुनर्चक्रित किया है। हुल्लाडेक का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और रिसाइकलिंग के बारे में जागरूकता फैलाना है साथ ही त्रुटि मुक्त, स्टेकहोल्डर फ्रेंडली नेटवर्क स्थापित करना है, ताकि निपटान के लिए ई-कचरा और प्लास्टिक कचरा का स्थायी संग्रह और चैनलाइजेशन सुनिश्चित किया जा सके। 

chat bot
आपका साथी