यात्रियों को जाना था पोर्ट ब्लेयर, पहुंचे भुवनेश्वर फिर लौट आये कोलकाता

मौसम खराब होने के कारण कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाली उड़ान को भुवनेश्वर भेजा गया और इसके बाद उक्त उड़ान कोलकाता लौट आयी।उड़ान में 180 यात्री सवार थे। कोलकाता से विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान भी इसी कारण वापस आ गयी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:30 AM (IST)
यात्रियों को जाना था पोर्ट ब्लेयर, पहुंचे भुवनेश्वर फिर लौट आये कोलकाता
पोर्ट ब्लेयर में मौसम खराब होने के कारण उड़ान वापस कोलकाता लौट आयी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाली उड़ान को भुवनेश्वर भेजा गया और इसके बाद उक्त उड़ान कोलकाता लौट आयी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक पोर्ट ब्लेयर का मौसम खराब होने के कारण ऐसा हुआ था। 3 बजकर 13 मिनट पर गो फर्स्ट की उड़ान संख्या जी8-101 कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी। उक्त उड़ान में 180 यात्री सवार थे लेकिन इसे खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। जब देखा गया कि वहां का मौसम ठीक नहीं हो सकता तो उड़ान को वापस कोलकाता लाया गया। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को फुल रिफंड, दूसरे दिन उड़ान भरने आदि की सुविधा दी गयी।

159 यात्रियों के साथ उड़ान आयी वापस

कोलकाता से विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान भी इसी कारण वापस आ गयी। उक्त उड़ान में 159 यात्री सवार थे। इसके बाद यात्रियों को रिफंड तथा दूसरे दिन यात्रा का ऑप्शन दिया गया। हालांकि यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानी हुई। कुछ यात्रियों को बेहद जरूरी काम से जाना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे यहीं फंसे रह गये।

chat bot
आपका साथी