निगम कर्मी बनकर वृद्धा से लूट के मामले में एक गिरफ्तार, घटना के 22 महीने बाद पकड़ा गया

निगम कर्मी बनकर वृद्धा से लूट के मामले में एक गिरफ्तार वृद्धा की निशानदेही पर पुलिस ने अभियुक्त का स्केच तैयार किया था। घटना के डेढ़ साल बाद दो लोगों को चिन्हित किया गया। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस संजु को पकड़ा है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:14 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:14 AM (IST)
निगम कर्मी बनकर वृद्धा से लूट के मामले में एक गिरफ्तार, घटना के 22 महीने बाद पकड़ा गया
निगम कर्मी बनकर वृद्धा से लूट के मामले में एक गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता नगर निगम का जैकेट पहन कर महानगर में एक वृद्धा के फ्लैट से आभूषण लूटने के आरोप में पुलिस ने 22 महीने बाद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना आनंदपुर थानांतर्गत मदुरदाह इलाके की है। अभियुक्त का नाम संजु राय उर्फ छोटू है। वह बेहला के पीएन मित्रा लेन का रहनेवाला है। लालबाजार के डीडी की टीम ने हरिदेवपुर इलाके से अभियुक्त को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार गत 27 जनवरी 2020 की दोपहर को दो युवक निगम कर्मी बनकर मदुरदाह इलाके में स्थित एक वृद्धा के प्लैट पर पहुंचे। वे लोग खुद को निगम कर्मी बताकर पानी के क्वालिटी की जांच करने के बहाने अंदर आए और फिर अकेले रहनेवाली वृद्धा को चाकू से डराकर उसके घर से 6 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। आवासन में सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा था। इसके चलते जांच में भी दिक्कत आयी थी। वृद्धा की निशानदेही पर पुलिस ने अभियुक्त का स्केच तैयार किया था। इसके आधार पर घटना के डेढ़ साल बाद दो लोगों को चिन्हित किया गया। पता चला कि आवासन के ही एक कर्मी के सूचना पर अभियुक्त वहां पर लूट करने के लिए आए थे। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस संजु को पकड़ा है। अभियुक्त से पूछताछ कर उसके दूसरेसाथी की तलाश की जा रही है।

घोला में तृणमूल कर्मी पर जानलेवा हमला

-घोला थाना अंतर्गत पश्चिम तेघरिया इलाके में कल्याणी हाईवे के निकट दो गुटों के बीच तनाव के कारण एक तृणमूल कर्मी बिटटू सिंह पर हमला हुआ। वह चाय दुकान पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था कि तभी 12 से 13 लोग वहां आये और हमला बोल दिया। आरोप है कि बिट्टू सिंह को बुरी तरह पीटा गया जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची। उसे गंभीर अवस्था में कमरहट्टी के सागर दत्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि तृणमूल समर्थकों के दो गुटों में तनाव को लेकर यह घटना घटी है। अब तक कोइ गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

chat bot
आपका साथी