अब कोलकाता में पिंक टैक्सी चलाएंगी महिलाएं

Pink Taxi. अब कोलकाता में जल्द ही महिलाएं पिंक टैक्सी चलाती नजर आएंगी।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 02:00 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 02:13 PM (IST)
अब कोलकाता में पिंक टैक्सी चलाएंगी महिलाएं
अब कोलकाता में पिंक टैक्सी चलाएंगी महिलाएं
जागरण संवाददाता, कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया है। राज्य परिवहन विभाग के प्रोत्साहन के साथ कोलकाता में जल्द ही महिलाएं टैक्सी चलाती दिखेंगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार हालिया दिनों में कई महिलाएं टैक्सी चलाने की अनुमति के संबंध में विभाग के पास अर्जी लेकर पहुंची हैं। जिसके मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाने का निर्णय लिया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में  टैक्सी केवल महिला यात्रियों के लिए होगी जबकि आने वाले दिनों में इस नियम में बदलाव किए जा सकते हैं। इन महिलाओं द्वारा संचालित टैक्सियों का बोनट और ऊपरी हिस्सा गुलाबी रंग का होगा, जबकि टैक्सी का बाकी हिस्सा सफेद रंग का होगा। 

उल्लेखनीय है कि महानगर में महिलाओं के लिए पिंक ऑटो सेवा की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। खास महिलाओं के लिए ऐसे ऑटो को आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाएं महानगर के अलग-अलग मार्गों पर संचालित कर रही हैं।  

chat bot
आपका साथी