एनइआए ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के खिलाफ दाखिल किया एक और आरोपपत्र, आतंकी तानिया परवीन की हुई थी गिरफ्तारी

एनआइए ने यहां की विशेष अदालत में पाकिस्तान आधारित लश्कर- ए- तैयबा के दो आतंकवादियों के खिलाफ अवैध गतिविधियां चलाने लोगों को कट्टर बनाने भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए लोगों को भड़काने के आरोप में गुरुवार को दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 08:38 PM (IST)
एनइआए ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के खिलाफ दाखिल किया एक और आरोपपत्र, आतंकी तानिया परवीन की हुई थी गिरफ्तारी
एनइआए ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के खिलाफ दाखिल किया एक और आरोपपत्र

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआइए) ने यहां की विशेष अदालत में पाकिस्तान आधारित लश्कर- ए- तैयबा के दो आतंकवादियों के खिलाफ अवैध गतिविधियां चलाने, लोगों को कट्टर बनाने, भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए लोगों को भड़काने के आरोप में गुरुवार को दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया है। बताते चलें कि इससे पहले एक आरोपत्र एनआइए की ओर से दाखिल किया जा चुका है।

यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। जांच एजेंसी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा के अल्ताफ अहमद राथेर और पाकिस्तान के लाहौर निवासी बिलाल दुर्रानी को भारतीय दंड संहिता, अवैध गतिविधियां निवारण कानून (यूएपीए) के तहत आरोपित बनाया गया है। एनआइए के अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की सदस्य तानिया परवीन की गिरफ्तारी के बाद बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पिछले वर्ष मार्च में मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि अल्ताफ की परवीन से आनलाइन दोस्ती हुई थी। उसे कट्टर बनाया गया और आतंकी संगठन में आनलाइन भर्ती किया गया।

एनआइए के अधिकारी ने कहा कि अल्ताफ ने उसका आतंकवादी दुर्रानी और आयशा बुरहान से संपर्क कराया, जिन्होंने उसे विभिन्न सोशल मीडिया समूहों में एडमिन बनाया ताकि वह कश्मीर पर अलगाववादी विचारों को प्रसारित कर सके। अधिकारी ने कहा कि अल्ताफ एवं दुर्रानी भारत और पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा के अन्य आरोपियों के साथ अवैध गतिविधियों, लोगों को कट्टर बनाने, भर्ती करने और लोगों को भारत के खिलाफ जेहाद के लिए आनलाइन भड़काने में संलिप्त थे। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी