एनआइए के हत्थे चढ़ा बांग्लादेश से जाली नोटों की तस्करी करने वाला तस्कर, बेनकाब होंगे कई और लोगों के चेहरे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) ने देश में जाली नोटों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को कोलकाता से गिरफअथार किया है। उसका नाम शरीफुल इस्लाम बताया गया है। मालदा निवासी शरीफुल बांग्लादेश से जाली नोट लाकर बंगाल के रास्ते अन्य राज्यों में भेजा करता था।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:51 PM (IST)
एनआइए के हत्थे चढ़ा बांग्लादेश से जाली नोटों की तस्करी करने वाला तस्कर, बेनकाब होंगे कई और लोगों के चेहरे
कोलकाता से एनआइए ने जाली नोट तस्कर को दबोचा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) ने देश में जाली नोटों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। उसका नाम शरीफुल इस्लाम बताया गया है। मालदा निवासी शरीफुल बांग्लादेश से जाली नोट लाकर बंगाल के रास्ते अन्य राज्यों में भेजा करता था। यह गिरफ्तारी जाली नोटों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह तक पहुंचने का अहम कड़ी साबिहत हो सकता है। जाली नोट के धंधे से जुड़े कई और लोगों के चेहरे सामने आ सकते हैं।

एनआइए के मुताबिक दिसंबर 2019 में एटीएस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से बिहार के कटिहार निवासी मोहम्मद मुराद आलम को गिरफ्तार करके उसके पास से 2,49,500 के हाई क्वालिटी जाली नोट बरामद किया था। मुराद से पूछताछ में मालदा जिले के रहने वाले तौसीफ आलम का नाम सामने आया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तौसीफ के साथ शाहनवाज आलम नामक एक और तस्कर गिरफ्तार किया था।

तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मुराद और तौसीफ से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि जाली नोट बांग्लादेश से आते हैं और मालदा निवासी शरीफुल इस्लाम उन्हें नोटों की सप्लाई करता है। चूंकि, मामला देश की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ था, इसलिए एनआइए भी इसकी जांच कर रही थी। तौसीफ को एनआइए ने ही बंगाल से गिरफ्तार किया था। देश में जाली नोटों की सप्लाई करने वाले सबसे बड़े तस्कर शरीफुल इस्लाम को भी एनआइए ने दो दिन पहले कोलकाता से दबोच लिया। शरीफुल से पूछताछ कर जाली नोटों की तस्करी से जुड़े बड़ेे गिरोह का पता चल सकता है।  

chat bot
आपका साथी