Narada Sting Operation Case: नारद कांड में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से तीन रह चुके हैं कोलकाता के मेयर

Narada Sting Operation Case नारद कांड में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से तीन रह चुके हैं कोलकाता के मेयर इनमें सुब्रत मुखर्जी शोभन चटर्जी और फिरहाद हकीम शामिल फिरहाद वर्तमान में कोलकाता नगर निगम के प्रशासक के पद पर हैं।

By Priti JhaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:56 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 01:13 PM (IST)
Narada Sting Operation Case: नारद कांड में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से तीन रह चुके हैं कोलकाता के मेयर
नारद कांड में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से तीन रह चुके हैं कोलकाता के मेयर

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । नारद स्टिंग ऑपरेशन कांड में गिरफ्तार किए गए तृणमुल कांग्रेस के तीन मंत्री-विधायकों व राज्य के एक पूर्व मंत्री में से तीन कोलकाता के मेयर रह चुके हैं। इनमें सुब्रत मुखर्जी, शोभन चटर्जी और फिरहाद हकीम शामिल हैं। फिरहाद वर्तमान में कोलकाता नगर निगम के प्रशासक के पद पर हैं। इसके साथ ही वे राज्य के मंत्री भी हैं। सुब्रत मुखर्जी भी वर्तमान में राज्य के मंत्री हैं, जबकि शोभन चटर्जी राज्य के पूर्व मंत्री हैं। शोभन दो बार कोलकाता के मेयर का पदभार संभाल चुके हैं।

सुब्रत मुखर्जी 12 जुलाई, 2000 को कोलकाता के मेयर बने थे। उन्होंने पांच वर्ष सफलतापूर्वक मेयर का पदभार संभाला। 2005 में कोलकाता नगर निगम पर वाममोर्चा का कब्जा हो गया और विकास रंजन भट्टाचार्य अगले मेयर बने। 2010 में तृणमूल ने एक बार फिर कोलकाता नगर निगम पर कब्जा जमाया और 16 जून, 2010 को शोभन चटर्जी कोलकाता के मेयर बने। 2015 में तृणमूल ने फिर कोलकाता नगर निगम का चुनाव जीता और शोभन लगातार दूसरी बार मेयर बने।

शोभन अपनी पत्नी रत्ना चटर्जी के साथ चल रहे विवाद के कारण मेयर का कामकाज ठीक से संभाल नहीं पा रहे थे इसलिए तृणमूल के दबाव में आकर उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया। इसके बाद 22 नवंबर, 2018 को फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर का पदभार संभाला। 2020 में कोलकाता नगर निगम में तृणमूल के बोर्ड की मियाद खत्म हो गई लेकिन कोरोना के कारण चुनाव नहीं कराया जा सका। इसके बाद 8 मई, 2020 को फिरहाद हकीम को कोलकाता नगर निगम का प्रशासक नियुक्त किया गया। वर्तमान में फिरहाद ही यह पदभार संभाल रहे हैं। हालांकि, कलकत्ता हाईकोर्ट की तरफ से चुनाव कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो पाया है। 

chat bot
आपका साथी