मोरक्को ने कोलकाता में मानद वाणिज्य दूतावास खोला, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

राजदूत मोहम्मद मालिकी ने कहा कि मानद वाणिज्य दूतावास मोरक्को और भारत के बीच व्यापार निवेश पर्यटन और लोगों के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार करेगा। मालिकी ने मोरक्को में व्यापार के अवसरों पर भी जोर दिया।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:37 AM (IST)
मोरक्को ने कोलकाता में मानद वाणिज्य दूतावास खोला, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा
मोरक्को का एक मानद वाणिज्य दूतावास सोमवार को कोलकाता में खोला गया।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। मोरक्को का एक मानद वाणिज्य दूतावास सोमवार को कोलकाता में खोला गया। वहीं मोरक्को के राजदूत ने कहा कि इससे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। राजदूत मोहम्मद मालिकी ने कहा कि मानद वाणिज्य दूतावास मोरक्को और भारत के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और लोगों के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार करेगा। मालिकी ने मोरक्को में व्यापार के अवसरों पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि 2015 में मोरक्को के राजा की भारत यात्रा के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बहुत सुधार हुआ है।

मतदाताओं को सशक्त बनाने के लिए भय का माहौल दूर होना चाहिए: धनखड़

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मतदाताओं को सशक्त बनाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और भय का माहौल को दूर करने के लिए सभी तरह के प्रयास करने का आह्वान किया। धनखड़ ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक संदेश में कहा कि राज्य तभी उन्नति कर सकता है जब लोकतंत्र फले फूले। उन्होंने कहा कि राजनीतिक तटस्थता का अभाव गलत होगा, जिसके परिणाम सामने होंगे।

राज्यपाल ने ममता बनर्जी के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और सूचित बनाने के लिए सभी प्रयास करें।’’ 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है जिस दिन चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। धनखड़ ने यह भी कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन और पुलिस को ‘‘राजनीतिक रूप से तटस्थ’’ होना चाहिए। धनखड़ ने रविवार को लोगों से राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का गणतंत्र दिवस पर शपथ लेने का आग्रह किया था। 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव इस वर्ष अप्रैल-मई में होने की संभावना है। 

chat bot
आपका साथी