'मोरल पुलिसिंग' के नाम पर भिन्न धर्म के प्रेमी युगल के केश काटे, महिला गिरफ्तार, सात दिनों की न्यायिक हिरासत

बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर में मोरल पुलिसिंग के नाम पर भिन्न धर्म के प्रेमी युगल के केश काटने का मामला सामने आया है। मामले में मुख्य आरोपित बबली मुखोपाध्याय नामक महिला को गिरफ्तार किया है। वह इलाके में खुद का समाज सेवी के तौर पर परिचय देती है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:48 PM (IST)
'मोरल पुलिसिंग' के नाम पर भिन्न धर्म के प्रेमी युगल के केश काटे, महिला गिरफ्तार, सात दिनों की न्यायिक हिरासत
भिन्न धर्म के प्रेमी युगल के केश काटे, महिला गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर में 'मोरल पुलिसिंग' के नाम पर भिन्न धर्म के प्रेमी युगल के केश काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित बबली मुखोपाध्याय नामक महिला को गिरफ्तार किया है। वह इलाके में खुद का समाज सेवी के तौर पर परिचय देती है। अदालत में पेश करने पर उसे सात दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब एक बजे बबली के सहयोगियों ने दोनों को साथ में देखकर पूछताछ की।इसके बाद वे उन्हें बबली के आफिस में ले आए।बबली ने दावा किया कि लड़के की उम्र 18 साल और लड़की की उम्र 14 साल है। वे उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले हैं। फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी।लड़की लड़के के साथ घर से भाग गई थी लड़के के घरवाले उसे लेने आ रहे थे।

रात को ही लड़की के मां-बाप को भी खबर की गई। सुबह दोनों परिवारों के लोगों को बैठाकर बातचीत की गई। इतने में बबली गुस्से में आ गई और उसने प्रेमी युगल को मारना-पीटना शुरू कर दिया। दोनों के परिजनों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया पर वह नहीं मानी और इसके बाद बबली के केश काट दिए। कृष्णानगर की पुलिस अधीक्षक ईशानी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ भाजपा ने मामले से किनारा करते हुए कहा कि बबली का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। वह दो साल से पार्टी के संपर्क में भी नहीं है।

chat bot
आपका साथी