मानसून ने बंगाल से ली विदाई, अब सर्दी की बारी; कई जिलों में गिरा तापमान

बंगाल से मानसून के विदा होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है। सर्दी कब तक आएगी कहा नहीं जा सकता लेकिन कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बंगाल में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:10 AM (IST)
मानसून ने बंगाल से ली विदाई, अब सर्दी की बारी; कई जिलों में गिरा तापमान
बंगाल के विभिन्न जिलों में सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस की जा रही है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मौसम में हो रही हलचल ने हाल के दिनों में लोगों को परेशान कर रखा है। इस बीच महानगर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं दोपहर में हल्की गर्मी का दौर भी जारी है। दरअसल, देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून ने विदाई ले ली है। ऐसे में राज्य में भी मानसून की विदाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

उत्तर पश्चिम भारत से लेकर दक्षिण पश्चिम मानसून सितंबर तक विदाई ले लेता है, लेकिन इस बार मानसून की विदाई ज्यादातर राज्यों में अपने तय समय से नहीं हुई। इसकी वजह मानसून का आगमन देरी से होने को बताया जा रहा है। अलीपुर मौसम विभाग की मानें तो सर्दी कब तक दस्तक देगी, यह फिलहाल नहीं कहा जा सकता है। हालांकि जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अलीपुर मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले मंगलवार तक भारत से निकल जाएगा। परिणामस्वरूप आसमान साफ ​​रहेगा। इसके बाद तापमान गिरना शुरू हो जाएगा।

तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट दर्ज हो सकती है

-रविवार की रात के तापमान में गिरावट होनी शुरू हो सकती है। दक्षिण बंगाल में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। नतीजतन, आपको सुबह सर्दी का अहसास होगा। हालांकि धूप वाला मौसम दिन के तापमान को 1-2 डिग्री तक बढ़ा सकता है।

उत्तर बंगाल में बारिश की संभावना बरकरार

-वहीं, अगले 24 घंटों में उत्तर बंगाल में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, डिप्रेशन के पूरी तरह से उतरते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। इस वजह से राज्य में अगले सप्ताह से प्री-विंटर सीजन शुरू हो जाएगा, ऐसी ही संभावना है। दिन चढ़ने के साथ रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी