कोलकाता में अश्लील वीडियो बनाने, प्रसारित करने में कथित संलिप्तता के आरोप में मॉडल और फोटोग्राफर गिरफ्तार

obscene videos in Kolkata राजधानी कोलकाता में अश्लील वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने में कथित संलिप्तता के आरोप में एक मॉडल और एक फोटोग्राफर को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:44 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:44 PM (IST)
कोलकाता में अश्लील वीडियो बनाने, प्रसारित करने में कथित संलिप्तता के आरोप में मॉडल और फोटोग्राफर गिरफ्तार
अश्लील वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने में कथित संलिप्तता के आरोप में मॉडल और फोटोग्राफर गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : राजधानी कोलकाता में अश्लील वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने में कथित संलिप्तता के आरोप में एक मॉडल और एक फोटोग्राफर को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।दरअसल, कुछ दिन पहले दो महिलाओं ने एक शिकायत में कहा था कि उन्हें एक अश्लील फिल्म की शूटिंग करने के लिए मजबूर किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि विधाननगर पुलिस आयुक्तालय ने साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपितों का पता लगाया और गुरुवार देर शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारी ने कहा, दोनों आरोपित अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाली वेबसाइटों का संचालन करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। बंगाल में इस गिरोह में और लोग शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में ही है।

आरोप लगाने वाली दोनों महिलाओं की शिकायत के आधार पर इस सप्ताह के शुरुआत में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिलाओं ने शिकायत में कहा था कि उन्हें एक अश्लील फिल्म की शूटिंग करने के लिए मजबूर किया गया था। इस वीडियो को बाद में इंटरनेट पर जारी कर दिया गया था। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक इस मामले के तार कारोबारी राज कुंद्रा से भी जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें हाल में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पीड़ित महिलाओं के मुताबिक फेसबुक के जरिए उन्हें एक फोटो शूट के बारे में जानकारी मिली। महिलाओं ने प्रचार करने वाले लोगों से संपर्क किया, जिन्होंने महिलाओं को बालीगंज रेलवे स्टेशन के नजदीक बने एक स्टूडियो में अश्लील वीडियो की शूटिंग करने के लिए मजबूर किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी