West Bengal Assembly Election 2021: मिशन बंगाल, गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- परिवर्तन की दहलीज पर बंगाल, इस बार मोदी आवे, ममता जावे

West Bengal Assembly Election 2021 केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कोलकाता के गोलपा शास्त्री लेन समेत कई इलाकों में घर-घर जाकर मांगे वोट। संकरी गलियों में लगे जय श्रीराम के नारे घरों से निकल महिलाएं बोलीं इस बार मोदी आवे ममता जावे।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 01:14 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 01:14 PM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: मिशन बंगाल, गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- परिवर्तन की दहलीज पर बंगाल, इस बार मोदी आवे, ममता जावे
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोलकाता में

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कोलकाता के हुजूरी मुल्ल लेन, गोलपा शास्त्री लेन समेत आसपास के कई इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा है। बस आप सभी को मतदान वाले दिन कमल के फूल वाले बटन को दबाकर यहां एक नया सवेरा लाना है।

गोलपा शास्त्री लेन में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि हमें दुःख है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं से आप लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है, क्योंकि बंगाल की मौजूदा ममता सरकार इन योजनाओं को आपके यहां लागू ही नहीं कर रही है। शेखावत इसी लेन में रहने वाली कांति देवी की चौखट पर पहुंचे तो कच्चा मकान देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कांति से पूछा कि आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर क्यों नहीं मिला? कांति ने केंद्रीय मंत्री के दोनों हाथ पकड़ लिए, बोली- हम लोगों को यहां की सरकार कोई सहूलियत नहीं दे रही है। अब मोदी सरकार पर ही भरोसा है। कांति ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन के लिए सभी तैयार हैं।

शेखावत ने इसी लेन में तका सहानी, कमली सहानी, सुनीता शॉ, राधारीना शॉ, सरोज देबी, लाखी सोनकर, गौरी सहानी, चानो सहानी, चंदा शॉ, गिरिजा देवी, प्राण देवी, लालमुनि देवी के घर पहुंचकर उनसे बातचीत की। इन महिलाओं ने अपने कच्चे घर को पक्का बनाने की बात रखीं। शेखावत ने कहा कि कि आप लोग भाजपा को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताएं। जिस तरह देश के दूसरे राज्यों की महिलाओं को पक्का मकान, घर में स्वच्छ जल, रसोई गैस सिलेंडर और शौचालय मिल रहा है, उसी तरह से भाजपा सरकार आने के बाद बंगाल के लोगों को भी सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

'हमें हर बूथ को मजबूत करना है'

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कोलकाता में हुजूरी मुल्ला लेन, संतोष मित्र पार्क के पास कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए कहा कि हमें हर बूथ को मजबूत करना है। अब बंगाल में नया सवेरा आने वाला है। आप लोगों ने अब तक जो तकलीफें सही हैं, उसका सुखद परिणाम मई में आप सभी के सामने होगा।इस दौरान उन्होंने सजल घोष उर्फ देबू दा के घर भोजन भी ग्रहण किया। 

chat bot
आपका साथी