ममता ने कहा तृणमूल कांग्रेस रथयात्रा के बाद पवित्र यात्रा निकालेगी

Mamta said Be honest and tell the truth Media मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से अपील की कि वह बेखौफ होकर सच्चाई बयां करें।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 10:35 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 10:46 AM (IST)
ममता ने कहा तृणमूल कांग्रेस रथयात्रा के बाद पवित्र यात्रा निकालेगी
ममता ने कहा तृणमूल कांग्रेस रथयात्रा के बाद पवित्र यात्रा निकालेगी

जागरण संवाददाता, कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा की रथयात्रा को रावण यात्रा करार देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस रथयात्रा के बाद पवित्र यात्रा निकालेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की रथयात्रा में कोई रथ नहीं होता है। रथ के रूप में वहां फाइव स्टार होटल होता है जिसमें रहने, खाने और विलासिता की की सारी व्यवस्था रहती है। ऐसी रथयात्रा रावण यात्रा ही कही जाएगी। रावण यात्रा राज्य के जिस रास्ते से गुजरेगी, वह अशुद्ध हो जाएगा इसलिए उसे साफ सुथरा करने के लिए तृणमूल कांग्रेस तुरंत पवित्र यात्रा निकालेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में तृणमूल रथ को रोकने का कोई प्रयास नहीं करेगी। प्रशासन अपना काम करेगा। रथयात्रा के नाम पर कोई राज्य में गड़बड़ी फैलाना चाहेगा तो प्रशासन सख्ती से निपटेगा। हम इतने दुर्बल भी नहीं हैं कि कोई राज्य में गड़बड़ी करेगा और प्रशासन मूक दर्शक बना रहेगा। जिस रास्ते से भाजपा की रथ यात्रा गुजरेगी, उसके दूसरे दिन तृणमूल कांग्रेस 'पवित्र यात्रा' और 'शांति यात्रा' निकालेगी और उन रास्तों को पवित्र करेगी। भाजपा पैसे और केंद्रीय जांच एजेंसी का डर दिखाकर लोगों को खरीदना चाहती है लेकिन बंगाल त्रिपुरा और असम नहीं है। यहां के लोगों को भाजपा खरीद नहीं सकती है।
हिंदीभाषियों की सराहना
मुख्यमंत्री ने हिंदीभाषियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में हिंदीभाषी भाजपा के साथ हैं, यह सोचना ठीक नहीं है। राज्य में हिंदीभाषी तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिंदीभाषियों से संपर्क बढ़ाने की सलाह देते हुए कहा कि हिंदीभाषी, उर्दू भाषी व अन्य जाति-धर्म के लोगों के पास भी जाना होगा और उन्हें पार्टी से जोड़ना होगा।
एक हो गए हैं राम व वाम
ममता ने माकपा पर प्रहार करते हुए कहा कि राम व वाम एक हो गए हैं। माकपा ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने आदर्श को ताक पर रख दिया है। राज्य में तृणमूल कांग्रेस को हराने के लिए माकपा भाजपा के साथ हो गई है। अब तो स्थिति यह है कि माकपा का साइनबोर्ड भी भाजपा तैयार कर रही है। सांप्रदायिकता फैलाना और मतभेद पैदा करना ही भाजपा का काम है।  

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से अपील की कि वह बेखौफ होकर सच्चाई बयां करें। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया- 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों को मेरी शुभकामनाएं। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसे हमेशा सच्चाई को सामने लाना चाहिए।'

उन्होंने कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि काश, ये शब्द आपको प्रेरणा दें-'जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक सम्मान से उठा हो..।' उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। 

chat bot
आपका साथी