Mamata Benerjee Delhi Visit: खरीद फरोख्त व भाजपा से साठगांठ करने दिल्ली गई हैं ममताः अधीर

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे को लेकर बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी काफी क्षुब्ध हैं। उन्होंने ममता पर यह कहते हुए जमकर निशाना साधा कि वह दिल्ली नेताओं को खरीदने के लिए गई हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 11:24 PM (IST)
Mamata Benerjee Delhi Visit: खरीद फरोख्त व भाजपा से साठगांठ करने दिल्ली गई हैं ममताः अधीर
ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे को लेकर बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी काफी क्षुब्ध

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे को लेकर बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी काफी क्षुब्ध हैं। उन्होंने ममता पर यह कहते हुए जमकर निशाना साधा कि वह दिल्ली नेताओं को खरीदने के लिए गई हैं। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता चौधरी ने कहा है कि ममता बनर्जी दिल्ली में खरीद फरोख्त करने और भाजपा के साथ साठगांठ करने के लिए गई हैं। कांग्रेस नेता ने यह दावा किया कि परोक्ष रूप से बंगाल की मुख्यमंत्री और भाजपा के बीच एक गठबंधन है।

अधीर ने कहा कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच गठजोड़ उसी दिन शुरू हो गया था जब ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को ईडी के आफिस बुलाया गया था। कांग्रेस नेता ने कहा ममता बंगाल से खूब पैसा कमा कर अब दिल्ली खरीद फरोख्त करने गई हैं। उन्होंने ने कहा कि जब ममता के पिछले दिल्ली दौरे के दौरान विपक्षी एकता के साथ भाजपा को हराने पर सहमति बनी थी, इसके बाद वह क्यों मुकर गईं?

अधीर चौधरी ने यह आरोप लगाया कि जिस तरह से भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत का नारा लगाती है वैसे ही ममता कांग्रेस को तोड़ रही हैं। तृणमूल प्रमुख इस मर्तबा भी कांग्रेस को तोड़ने के इरादे से ही दिल्ली पहुंची हैं। बताते चलें कि चार माह के भीतर दूसरी बार ममता दिल्ली दौरे पर हैं। बंगाल की सीएम इससे पहले जुलाई के अंत में पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली गई थीं। बुधवार को बंगाल की सीएम प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी