ममता ने आंध्र प्रदेश सरकार के फैसले का किया समर्थन

आध्र प्रदेश में सीबीआइ टीम को किसी भी मामले की जाच के लिए भेजने से पहले राज्य सरकार की इजाजत लेने के वहां के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के फैसले का बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वागत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 04:59 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 04:59 AM (IST)
ममता ने आंध्र प्रदेश सरकार के फैसले का किया समर्थन
ममता ने आंध्र प्रदेश सरकार के फैसले का किया समर्थन

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : आध्र प्रदेश में सीबीआइ टीम को किसी भी मामले की जाच के लिए भेजने से पहले राज्य सरकार की इजाजत लेने के वहां के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के फैसले का बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वागत किया है।

ममता ने इस कदम का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने राज्य में सीबीआइ को नहीं आने देने का फैसला लेकर सही काम किया है। ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं की शक्ति का दुरुपयोग कर रही है और सीबीआइ भाजपा के इशारे पर चलती है। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में उनकी इजाजत के बिना सीबीआइ टीम के घुसने पर पाबंदी लगा दी है। इसके पीछे उन्होंने दलील दी कि सीबीआइ के शीर्ष अधिकारियों पर लगे घूस के आरोपों के बाद उसपर लोगों का भरोसा कम हुआ है इसलिए राज्य सरकार ने आम सहमति से बिना इजाजत आने पर पाबंदी लगा दी है।

chat bot
आपका साथी