West Bengal: माओवादी प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में ममता नहीं गईं दिल्ली, मुख्य सचिव हुए शामिल

West Bengal माओवादी प्रभावित दस राज्यों के मुख्यमित्रयों की दिल्ली में रविवार को बैठक बुलाई थी। जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वह बैठक में नहीं गईं। बंगाल की ओर से मुख्य सचिव ने इस बैठक में शामिल हुए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:40 PM (IST)
West Bengal: माओवादी प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में ममता नहीं गईं दिल्ली, मुख्य सचिव हुए शामिल
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माओवादी प्रभावित दस राज्यों के मुख्यमित्रयों की दिल्ली में रविवार को बैठक बुलाई थी। जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह बैठक में नहीं गईं। बंगाल की ओर से मुख्य सचिव ने इस बैठक में शामिल हुए हैं। दरअसल, 30 सितंबर को भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में ममता खुद प्रत्याशी हैं। इसीलिए चुनावी व्यस्तता हवाला देते हुए उन्होंने बैठक में शामिल होने से मना कर दिया। बंगाल की ओर से मुख्य सचिव एचके द्विवेदी प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हर वर्ष केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रभावित राज्यों की मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई जाती है। बताते चलें कि 2012 तक बंगाल के जंगलमहल के पांच जिले पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम से लेकर पूर्व मेदिनीपुर तक में माओवादी गतिविधियां काफी तेज थी। परंतु, शीर्ष माओवादी नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी की मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से बंगाल में माओवादी गतिविधियां लगभग समाप्त हो गई। कई माओवादी नेता व कमांडर ने आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौट आए।खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने छह मुख्यमंत्रियों और चार राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा स्थिति और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की रविवार को समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाग लिया। बैठक के लिए पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और केरल के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन इन चार राज्यों का प्रतिनिधित्व राज्य के मंत्री या शीर्ष अधिकारियों ने किया। 

chat bot
आपका साथी