लाकेट चटर्जी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में मंगलवार को भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 02:59 AM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 02:59 AM (IST)
लाकेट चटर्जी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लाकेट चटर्जी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में मंगलवार को भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। जिसके बाद लाकेट चटर्जी व अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पार्टी की ओर से से धर्मतल्ला में माझेरहाट दुर्घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। भारतीय जनता महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाकेट चटर्जी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं थी। इस विरोध प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में महिला पुलिस की तैनाती की गई थी। इस बीच लाकेट चटर्जी और अन्य प्रदर्शनकारियोंने ममता बनर्जी का पुतला फूंकने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसे रोक दिया। पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की अनुमति नहीं दी गई है। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। बढ़ते संघर्ष को देखते हुए पुलिस ने लाकेट चटर्जी व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर माहौल को शांत कराया गया।

chat bot
आपका साथी