दार्जिलिंग से लौटे नेता विपक्ष अब्दुल मन्नान को कोरोना, सहकर्मियों और प्रशंसकों ने की स्वस्थ होने की कामना

मंगलवार की रात को कोरोना की पुष्टि होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती। हालांकि डॉक्टरों ने कहा कि उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर है। परिवार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। चापदानी के कांग्रेस विधायक इस सप्ताह दार्जिलिंग से कोलकाता लौटे थे और यहां के एमएलए हॉस्टल में रूके थे।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:30 PM (IST)
दार्जिलिंग से लौटे नेता विपक्ष अब्दुल  मन्नान को कोरोना, सहकर्मियों और प्रशंसकों ने की स्वस्थ होने की कामना
अब्दुल मन्नान हाल में दार्जिलिंग गए थे। एक दिन वे राज्यपाल से मिलने गए थे। लौटने पर तबीयत बिगड़ गई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार रात को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट सकारात्मक आयी है। दिग्गज कांग्रेसी नेता हाई शुगर समेत कई और बीमारी होने की वजह से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा कि उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर है। परिवार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। अब्दुल मन्नान हाल ही में दार्जिलिंग गए थे। 

इस सप्ताह दार्जिलिंग से कोलकाता लौटे थे 

राज्यपाल जगदीप धनखड़ फिलहाल वहीं हैं। एक दिन वे राज्यपाल से मिलने गए थे। एक दिन उनके नाश्ते में भी शामिल हुए थे। चापदानी के कांग्रेस विधायक इस सप्ताह दार्जिलिंग से कोलकाता लौटे थे और यहां के एमएलए हॉस्टल में भी रूके थे। 

मंगलवार रात को जांच रिपोर्ट आई पॉजीटिव

वहीं उनकी तबीयत बिगड़ गई। फेफड़े में समस्या होने पर उनका शारीरिक परीक्षणों के साथ कोरोना की जांच भी गई। मंगलवार रात को जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो गई। 

पुष्टि-कांग्रेस विधायक के फेफड़े में संक्रमण है

इसके बाद 68 विधायक को तत्काल बाईपास के किनारे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 बुधवार सुबह उनका सीटी स्कैन हुआ। डॉक्टरों ने कहा कि कांग्रेस विधायक के फेफड़े में संक्रमण है। इसके अलावा उनका ब्लड शुगर लेवल हमेशा हाई रहता है। 

डॉक्टरों के मुताबिक मन्नान की हालत स्थिर

इसे लेकर डॉक्टर भी चिंतित हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मन्नान की हालत स्थिर है। विपक्ष के नेता की बीमारी की खबर से विधान सभा के सदस्यों से लेकर पदाधिकारी तक चिंतित है। सहकर्मियों और प्रशंसकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

chat bot
आपका साथी