Kolkata Metro: कोलकाता में लक्ष्मीपूजा पर मेट्रो की 214 सर्विसेज, रात 10.30 बजे तक चलेगी

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के समय में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल स्मार्ट कार्ड वाले ही मेट्रो में सफर कर पायेंगे। लक्ष्मीपूजा पर मेट्रो की ओर से 214 सर्विसेज सुबह 7.30 बजे से रात 10.30 बजे तक चलायी जायेंगी। इनमें 107 अप व डाउन सर्विसेज होंगी।

By Priti JhaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:45 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:45 AM (IST)
Kolkata Metro: कोलकाता में लक्ष्मीपूजा पर मेट्रो की 214 सर्विसेज, रात 10.30 बजे तक चलेगी
: कोलकाता में लक्ष्मीपूजा पर मेट्रो की 214 सर्विसेज,

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। लक्ष्मीपूजा पर यानी बुधवार को मेट्रो की ओर से 214 सर्विसेज सुबह 7.30 बजे से रात 10.30 बजे तक चलायी जायेंगी। इनमें 107 अप व डाउन सर्विसेज होंगी। इन सर्विसेज के अलावा कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के बीच 151 स​र्विसेज यानी 75-75 अप व डाउन सर्विसेज हैं। सुबह पिक ऑवर्स के दौरान अप में 9 से 11.20 बजे एवं डाउन में 9.01 से 11.21 बजे के बीच 7 मिनट के अंतराल में मेट्रो ट्रेनें मिलेंगी।

वहीं शाम के पिक ऑवर्स में अप में शाम 4.40 बजे से रात 7.28 के बीच एवं डाउन में 4.41 बजे से रात 8.04 बजे के बीच 7 मिनट के अंतराल में चलेगी। पहली सर्विसेज : सुबह 7.30 बजे से दमदम-दक्षिणेश्वर, कविसुभाष-दक्षिणेश्वर, दमदम-कवि सुभाष, दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष। अंतिम सर्विसेज : रात 9.18 बजे से दक्षिणेश्वर-कविसुभाष, रात 9.30 बजे से दमदम-कविसुभाष, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर। वहीं ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के समय में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल स्मार्ट कार्ड वाले ही मेट्रो में सफर कर पायेंगे।

उत्सव के मौसम में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

-वहीं दूसरी ओर उत्सव के मिजाज में लोगों की जेब ढीली होती जा रही है। रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई सब्जियां 100 रु. प्रति किलो तो कई शतक पार कर चुकी है। 20 अक्टूबर को लक्खी पूजा है और इससे पहले फलों के दामों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। दीवाली तक सब्जियों की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है। फिलहाल दाम इसी तरह से रहेंगे।

टास्क फोर्स कमेटी के रवींद्रनाथ कोले ने बताया कि भारी बारिश के कारण कोलकाता में सब्जियां कम आ रही है। ईंधन की कीमतें भी बढ़ रही हैं, ऐसे में वाहन का खर्च भी बढ़ गया है। दूसरी ओर बाढ़ के कारण जिलों में सब्जियां काफी नष्ट हो गयी हैं। हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना तथा मिदनापुर में सब्जी पूरी तरह से खराब हो गयी है। दिवाली तक दाम में कमी के आसार कम ही है। 

chat bot
आपका साथी