kolkata Crime : न्यूटाउन पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को किया गिरफ्तार

kolkata Crime दोनों लोगों को लाखों रुपये का रंग खरीदने पर सफेद कागज से नोट तैयार करके देने का झांसा देकर रुपये लूटते थे। उनके पास से 100 डालर के कलर जेरॉक्स भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही विभिन्न रूपों के माप के दो बंडल भी मिले हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:33 PM (IST)
kolkata Crime : न्यूटाउन पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को किया गिरफ्तार
दोनों से पूछताछ करने पर गोरखधंधे का खुलासा हुआ।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : न्यूटाउन थाने की पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से रंगभरी आठ बोतलें जब्त की गई हैं। वे लोगों को लाखों रुपये का रंग खरीदने पर सफेद कागज से नोट तैयार करके देने का झांसा देकर रुपये लूटते थे। उनके पास से 100 डालर के कलर जेरॉक्स भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही विभिन्न रूपों के माप के दो बंडल भी मिले हैं। 

न्यूटाउन के तारुलिया इलाके में संदिग्ध घूमने की खबर मिली थी

पुलिस को गुरुवार सुबह न्यूटाउन के तारुलिया इलाके में दो लोगों के संदिग्ध तरीके से घूमने की खबर मिली थी। पुलिस ने वहां पहुंचकर जब दोनों से पूछताछ की तो उनकी बातों में विसंगतियां पाई गई़। पुलिस ने दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

गौरखधंधा : जाली नोट तैयार करने का झांसा देकर रंग बेचते थे 

उनके नाम देवाशीष मंडल और सौरभ मलिक बताए गए हैं। दोनों बासंती इलाके के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ करने पर गोरखधंधे का खुलासा हुआ। दोनों लोगों को गोपनीय तरीके से जाली नोट तैयार करने का झांसा देकर उन्हें रंग बेचते थे और इस तरह से रुपये ऐंठते थे।

chat bot
आपका साथी