KOLKATA Crime : कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने पर 4,000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

KOLKATA Crime शहर में और आसपास के इलाकों में 11 से 22 अक्टूबर के बीच कोलकाता पुलिस ने कम से कम 4400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 734 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि मंगलवार को 495 गिरफ्तारी हुई।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:19 PM (IST)
KOLKATA Crime : कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने पर 4,000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
सितंबर के पहले सप्ताह में कोलकाता में हर दिन औसतन 300 से अधिक लोग मास्क न पहनने पर गिरफ्तार किया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने पिछले 12 दिनों में कोविड -19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने और मास्क नहीं पहनने पर महानगर के विभिन्न इलाकों से 4,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में और आसपास के इलाकों में 11 से 22 अक्टूबर के बीच कोलकाता पुलिस ने कम से कम 4,400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने कहा, ‘हम इस महामारी के दौरान मास्क पहनने के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इस बात को बहुत ही लापरवाही से ले रहे हैं और मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं। अब दुर्गा पूजा शुरू हो गया है और डॉक्टरों ने सावधानी बरतने को कहा है। ऐसे में हमने सतर्कता और बढ़ा दी है तथा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती शुरू की गयी है।’

पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 734 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि मंगलवार को 495 गिरफ्तारी हुई। गौरतलब है कि बंगाल में अब तक इस घातक बीमारी के 3.37 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 6,308 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सितंबर के पहले सप्ताह में कोलकाता में हर दिन औसतन 300 से अधिक लोगों को मास्क नहीं पहनने के कारण गिरफ्तार किया गया था। 

chat bot
आपका साथी