West Bengal Assembly Election 2021: विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में बढ़ा सियासी संघर्ष, कार्यकर्ताओं पर देशी बम और पत्थरों से हमला

West Bengal Assembly Election 202 1कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बम व पत्थरों से हमले में कई घायल तृणमूल कांग्रेस की रैली में कार्यकर्ताओं ने लगाया गोली मारो का नारा। दिलीप घोष ने कहा- तृणमूल पार्टी जब तक रहेगी तब तक हिंसा की राजनीति रहेगी।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 09:54 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:02 AM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में बढ़ा सियासी संघर्ष, कार्यकर्ताओं पर देशी बम और पत्थरों से हमला
विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में बढ़ा सियासी संघर्ष।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल में मंगलवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की रैली से पहले हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमने की घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। वहीं एक अन्य घटना में तृणमूल कांग्रेस की रैली में गोली मारो का नारा लगाने का मामला प्रकाश में आया है। 

एक दिन पहले कोलकाता में भाजपा के रोड शो के दौरान पथराव के बाद मंगलवार को भी पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी में सुवेंदु अधिकारी की आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम और पत्थरों से हमला किया गया। भाजपा ने इस हमले के पीछे सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस का हाथ बताया है। साथ ही दावा किया कि इस हमले में उसके कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। कुछ के वाहनों में भी तोडफ़ोड़ की गई। हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं। हालांकि तृणमूल ने भाजपा के आरोपों से इन्कार किया है।

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की रैली में लगा गोली मारो का नारा

कोलकाता में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से निकाली गई रैली में कार्यकर्ताओं ने गोली मारो का नारा लगाया। दरअसल पार्टी की ओर से कोलकाता के टालीगंज से हाजरा तक एक शांति रैली निकाली गई थी। इस दौरान रैली में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बंगाल केे गद्दारों को गोली मारो का नारा लगाया। उनका इशारा हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं की ओर था। खासकर कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी की ओर। इस दौरान तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्ले कार्ड और फेस्टून फाड़ दिए।

दिलीप का ममता पर निशाना, हम 2021 में तृणमूल का सफाया कर देंगे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने मंगलवार को एक बार फिर से ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कल हमारी रैली पर हुआ हमला कोई नई बात नहीं है, तृणमूल पार्टी जब तक रहेगी बंगाल में तब तक हिंसा की राजनीति रहेगी। घोष ने इस दौरान जोर देकर कहा कि हम 2021 में तृणमूल का सफाया कर देंगे।

ममता को सुवेंदु अधिकारी द्वारा 50,000 से ज्यादा वोटों से हराने के दावे पर घोष ने कहा कि अगर अधिकारी ने ऐसा कहा है तो वो ऐसा कर सकते हैं। सुवेंदु से ज्यादा नंदीग्राम को कौन जानता है?

ममता सरकार और हिंसा की राजनीति एक-दूसरे के पर्यायः विजयवर्गीय

इधर भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर ममता सरकार को आड़े हाथों लिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि ममता सरकार और हिंसा की राजनीति एक-दूसरे के पर्याय हैं। बंगाल की छवि खराब की जा रही है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों की तरफ से हमला नहीं किया जाता है। पुलिस भी गुंडों के साथ खड़ी है। यह इस राज्य का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू है। 

chat bot
आपका साथी