सुवेंदु अधिकारी की रैली से पहले फिर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं पर बम और पत्थरों से हमले में कई घायल

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रही है। एक दिन पहले कोलकाता में भाजपा के रोड शो के दौरान पथराव के बाद मंगलवार को भी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की रैली से पहले हमला किए जाने की घटना सामने आई है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 07:02 PM (IST)
सुवेंदु अधिकारी की रैली से पहले फिर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं पर बम और पत्थरों से हमले में कई घायल
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की रैली से पहले हमला

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रही है। एक दिन पहले कोलकाता में भाजपा के रोड शो के दौरान पथराव के बाद मंगलवार को भी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की रैली से पहले हमला किए जाने की घटना सामने आई है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी में आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम और पत्थरों से हमला किया गया। भाजपा ने इस हमले के पीछे सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस का हाथ बताया है। साथ ही दावा किया कि इस हमले में उसके कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। कुछ के वाहनों में भी तोडफ़ोड़ की गई। हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं। हालांकि तृणमूल ने भाजपा के आरोपों से इन्कार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब सवा दो बजे हुई, जब भाजपा कार्यकर्ता सुवेंदु अधिकारी की रैली में शामिल होने खेजुरी जा रहे थे। अधिकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जो रैली में जा रहे थे। उनमें से कुछ घायल हो गए। हम मामले की जांच कर रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना के सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दें कि एक दिन पहले सोमवार को कोलकाता के व्यस्त रासबिहारी एवेन्यू इलाके में सुवेंदु अधिकारी के रोड शो में ईंट और पथर फेंके गए थे। इस रोडशो में केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी, बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद थे। हमला करने वाले लोग हाथों में तृणमूल का झंडा लिए हुए थे। हमले के बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपद्रवियों का पीछा किया पर आसपास की गलियों में गुम हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया था।

chat bot
आपका साथी