भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में संविधान से अलग अपना कानून चलाती हैं

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के संविधान से अलग राज्य में अपना अलग ही कानून चला रही हैं

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 11:08 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 11:08 AM (IST)
भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-  ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में संविधान से अलग अपना कानून चलाती हैं
भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में संविधान से अलग अपना कानून चलाती हैं

कोलकाता, एएनआई। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के संविधान से अलग राज्य में अपना अलग ही कानून चला रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है, यह संविधान का पालन नहीं करती है। अगर राज्य के राज्यपाल को अनुमति लेनी है तो इसका मतलब है कि ममता जी का कानून जो पश्चिम बंगाल में काम करता है, न कि देश का कानून है।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इनकार को असंवैधानिक बताया 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में किसी प्रकार की सेंसरशिप है। जिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रशासनिक दौरे को देखते हुए राज्यपाल की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था। धनखड़ ने उनके इनकार को असंवैधानिक बताया है। राज्यपाल ने पिछले हफ्ते उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना के जिला मजिस्ट्रेट, प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करने की इच्छा जताई थी।

जानकारी हो कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता सरकार के बीच कई मुद्दों को लेकर विवाद चल रहे हैं। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपनी बैठक में शामिल होने से सरकारी अधिकारियों के इनकार के बाद कहा कि ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में किसी प्रकार की सेंसरशिप है। राज्यपाल ने बताया कि जिला अधिकारियों के पत्र देखकर मैं हैरान हूं, पत्रों में उन्होंने बैठकों में शामिल होने में असमर्थता जताई है वह भी तब जबकि उन्हें चार दिन पहले इस बात की सूचना दी गई थी। ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में किसी तरह की सेंसरशिप है। उन्होंने कहा हालांकि इसके बावजूद मैं अपना दौरा जारी रखूंगा। 

ममता और अभिषेक पर सौमित्र का प्रहार

दूसरी और नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए विष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खां ने जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र बोल के कोई चीज नहीं है और मौजूदा आलम तो यह है कि सोशल साइट फेसबुक पर सरकार की आलोचना करने या फिर कोई टिका-टिप्पणी करने पर पुलिस लोगों को गिरफ्तार कर रही है।

जानकारी हो कि सोमवार को बांकुड़ा जिले के आंदार रामसागर से निकली गांधी संकल्प यात्रा में शरीक हुए स्थानीय सांसद सौमित्र खां ने राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राज्य में लोकतंत्र बहाली को दृढ़ संकल्पित है और इसके लिए हर मोर्चे पर किसी से भी भिड़ने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री और उनके सांसद भतीजे पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में व्याप्त हिंसा के खिलाफ उनकी पार्टी गांधी संकल्प यात्रा निकाल आमजन को एकजुट करने में लगी है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में अत्याचार करने को जवाब दिया जा सके।

वहीं विष्णुपुर में भाजपा के सांगठनिक विस्तार और यहां की विधानसभा सीटों पर पार्टी की पकड़ को ले उन्होंने कहा कि केवल विष्णुपुर ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो से खासा प्रसन्न है। ऐसे में पुलिस के बल पर ज्यादा दिनों तक लोगों की आवाज दबाई नहीं जा सकती है।

इधर, रामसागर से शुरू हुई गांधी संकल्प यात्रा, आंदार, कालीसेन होते हुए रतनपुर के विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा की। इस दौरान स्थानीय सांसद के साथ पार्टी के बिष्णुपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष स्वपन घोष, भाजपा नेता अमर शाखा समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं तृणमूल के विष्णुपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष व राज्य के मंत्री श्यामल सांतरा ने भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा को शव यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर एक बार जरूर गलती की है, जिसका सभी को पछतावा भी है। ऐसे में कोई भी अब पालिका व विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने वाला है।

chat bot
आपका साथी