कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- ममता सरकार के संरक्षण में पल रहा है आतंकवाद और नक्सलवाद

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- तृणमूल कांग्रेस के लोग गाय तस्कर करने में सक्रिय हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद राज्य सरकार के संरक्षण में पल रहा है। उसकी मोह में ममता जी इतनी बंध गयी हैं कि प्रदेश में आराजकता है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 12:44 PM (IST)
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- ममता सरकार के संरक्षण में पल रहा है आतंकवाद और नक्सलवाद
भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। विजयवर्गीय ने नदिया जिले के चाकदह चौरास्ता के समीप आयोजित जनसभा को संबोधित करते आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के लोग गाय तस्कर करने में सक्रिय हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद राज्य सरकार के संरक्षण में पल रहा है। उसकी मोह में ममता जी इतनी बंध गयी हैं कि प्रदेश में आराजकता है, वह उन्हें दिखायी नहीं दे रही है और इसीलिए तुष्टीकरण की नीति के कारण आतंकवादी यहां तक पनाह ले रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि देश की आतंरिक सुरक्षा खतरे में हैं। ममता सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। नक्सलवादियों की जमानत करा कर उन्हें महिमामंडित करना, उन्हें पुलिस के संरक्षण में क्षेत्र में आतंक फैलाने की छूट देना यह कोई भी समझदार व्यक्ति नहीं करता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भतीजे ने यहां ट्रांसफर उद्योग खोल रखा है। वहीं, मुख्यमंत्री का सपना देखते हुए अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करना शुरू कर दिया है। इसीलिए पार्टी में अच्छे हालात नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और खुद ममता बनर्जी का आत्मविश्वास इतना टूट गया है कि चुनाव लड़ने के लिए वह बिहार की एजेंसी की मदद ले रही है। यही कारण है कि एजेंसी में बिहार के लोग यहां पर सरकार पर नियंत्रण करके सीनियर नेताओं को दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जिसके कारण पार्टी में भगदड़ मची है। कोई अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और स्वयं ममता जी भी अपने खुद सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। 8 अक्तूबर को प्रस्तावित नबान्न अभियान के समर्थन में आयोजित सभा में पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य मुकुल रॉय, सांसद एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खां तथा विधायक शुभ्रांशु राय उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी